होम / Dastaan E Rohnaat नाटक का मंचन सभी जिलों में करवाया जाएगा : मुख्यमंत्री

Dastaan E Rohnaat नाटक का मंचन सभी जिलों में करवाया जाएगा : मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : March 30, 2022

Dastaan E Rohnaat

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को हरियाणा ने दिया नया रूप
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Dastaan E Rohnaat मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) सरकार ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम को चिरस्थाई यादगार का रूप देते हुए अंग्रेजों की बर्बरता का गवाह रहे जिला भिवानी के रोहनात गांव (Rohnaat Village) पर बने नाटक दास्तान ए रोहनात को हरियाणा के घर-घर पहुंचाने की पहल की है। अब इस नाटक का मंचन सभी 22 जिलों में करवाया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रोहनात फ्रीडम ट्रस्ट के माध्यम से इस गांव को एक नया रूप दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्कूली पाठ्यक्रमों में रोहनात गांव की कहानी को शामिल करवाने तथा गांव में एक अकादमी की स्थापना करने की घोषणा भी की है।


उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त, 2017 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जब हिसार के महावीर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में आए थे तो उस समय मुख्यमंत्री ने अंग्रेजों की बर्बरता का शिकार रहे भिवानी के गांव रोहनात में रोहनात फ्रीडम ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का परिणाम यह रहा कि रोहनात गांव के लोगों ने देश की आजादी के 70 वर्षों तक गांव में तिरंगा न फहराने की अपनी उस कसम को तोड़ दिया और 23 मार्च, 2018 को शहीदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री से रोहनात में तिरंगा फहरवाया था। शहीदी दिवस के ही कार्यक्रमों के तहत 26 मार्च, 2022 को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के इंदिरा गांधी सभागार एक बार फिर गवाह बना जब रोहनात व उसके आसपास के 700 से अधिक लोगों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री ने स्वयं दास्तान-ए-रोहनात नाटक को देखा और गांव के उन महान बलिदानियों को श्रद्घांजलि दी। नाटक देख कर मुख्यमंत्री इतने भावुक हुए की कलाकारों की हौसला अफजाई के लिए पुन: मंच पर जाकर तिरंगा लहराने से अपने-आप को नहीं रोक सके। सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के दिशानिर्देशों के अनुसार अब नाटक दास्तान ए रोहनात को सभी 22 जिलों में दिखाया जाएगा और इस प्रकार इस गांव की दास्तान हरियाणा के घर-घर तक पहुंंचेगी।

1857 के संग्राम में हरियाणा का योगदान अविस्मरणीय रहा

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 1857 के संग्राम में हरियाणा का योगदान अविस्मरणीय रहा है। कई इतिहासकारों ने इस पर पुस्तकें भी लिखी हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द सेना में भी सबसे ज्यादा सैनिक हरियाणा के थे। आजादी की पहली लड़ाई की चिंगारी भी अम्बाला से फूटी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुरूप अम्बाला छावनी में जीटी रोड पर एक भव्य संग्रहालय का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसका देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अर्थात 15 अगस्त, 2022 को लोकार्पण होना आपेक्षित है। देश की आजादी के बाद भी सशस्त्र सेनाओं में हरियाणा के जवानों की भागीदारी उल्लेखनीय है और आज भारतीय सेनाओं में हर 10वां सैनिक हरियाणा से है।

Read More: Petrol Diesel Price Hike 30 March 2022 नहीं थम रहे पेट्रो दाम, आज भी बढ़े रेट

Also Read: Covid Cases Today 30 March 2022 जानिये आज भारत में इतने केस आए

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox