होम / Surajkund Mela 2022 संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी : जय भट्ट

Surajkund Mela 2022 संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी : जय भट्ट

• LAST UPDATED : April 2, 2022

Surajkund Mela 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Surajkund Mela 2022 केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट (Union Minister of State for Tourism Ajay Bhatt) ने कहा कि सूरजकुंड मेले के माध्यम से पर्यटन विभाग का ‘‘देखो अपना देश’’ का नारा चरितार्थ हो रहा है। यहां हमें अपने देश के साथ-साथ दूसरे देशों की संस्कृति, सभ्यता व कला को देखने का भी मौका मिल रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की बड़ी चौपाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम रिदम आफ इंडिया माटी बानी के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

पर्यटन विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन ही एक ऐसा क्षेत्र है जो विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है। हमारी बोली व भाषा भले ही अलग हो, लेकिन हम सबका लक्ष्य एक ही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से देखो अपना देश कार्यक्रम चलाया है, ताकि हमारी युवा पीढ़ी हमारे देश को सही तरीके से जान सके। देश में बहुत से ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिनका विशेष सांस्कृतिक महत्व है। इस संस्कृति को जानने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हंै।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने हरियाणा के सीएम को दी बधाई

केन्द्रीय पर्यटल मंत्री ने मेले के आयोजन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी और कहा कि इस मेले में हरियाणा सरकार ने देश ही नहीं, दुनिया को भी एक बड़ा मौका दिया है, जो कि ऐतिहासिक कार्य है। कला एवं संस्कृति के मामले में हरियाणा विश्व स्तर पर मशहूर है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में दुनिया की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच मिलता है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि संस्कृति का इसी तरह मेल-मिलाप होता रहे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा, अतिरिक्त्त प्राइवेट सेक्रेटरी पीके सुरेश, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Also Read: Satpal Singh Danipur Joins Haryana Jan Chetna Party हजपा में सभी का सम्मान : विनोद शर्मा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox