होम / Shri Devikoop Bhadrakali Mandir में चैत्र नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धा

Shri Devikoop Bhadrakali Mandir में चैत्र नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धा

• LAST UPDATED : April 2, 2022

Shri Devikoop Bhadrakali Mandir

इंडिया न्यूज, कुरुक्षेत्र।
Shri Devikoop Bhadrakali Mandir चैत्र नवरात्र महोत्सव की शुरुआत कुरुक्षेत्र शक्तिपीठ में शनिवार को देवी मां के पूजन के साथ शुरू हुई। नवरात्र महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उल्लास देखा जा रहा है। कुरुक्षेत्र के शक्तिपीठ श्रीदेवी कूप भद्रकाली मन्दिर में प्रथम नवरात्र भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भद्रकाली माता के दर्शन करने पहुंचे। प्राचीन शक्तिपीठ की भव्य सजावट की गई है। Shri Devikoop Bhadrakali Mandir Kurukshetra

चैत्र प्रतिपदा के साथ नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत

चैत्र प्रतिपदा के साथ नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हुई। पहला नवरात्र शनिवार के दिन आया है। इसी के चलते कुरुक्षेत्र के श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार मां भद्रकाली का विशेष दिन माना जाता है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

श्रद्धालुओं ने घोड़े अर्पित कर लिया आशीर्वाद

भक्तों ने मां भद्रकाली के शांत स्वरूप के दर्शन किए और ऐतिहासिक देवीकूप की परिक्रमा कर पूजन किया। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि मां भद्रकाली शनिवार को अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती है और मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु प्राचीन कूप की महराब पर मिट्टी के घोड़े अर्पित करते हैं। पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने घोड़े अर्पित किए और मां भद्रकाली का आशीर्वाद लिया।

Also Read: Vaishno Devi Dham On Navratri फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा वैष्णो दरबार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?
Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या
Haryana Assembly Elections: “हरियाणा सरकार सो रही है”: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर किया कटाक्ष
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox