होम / Nirmal Singh Joins Aam Aadmi Party निर्मल सिंह ‘आप’ में शामिल

Nirmal Singh Joins Aam Aadmi Party निर्मल सिंह ‘आप’ में शामिल

• LAST UPDATED : April 7, 2022

Nirmal Singh Joins Aam Aadmi Party

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Nirmal Singh Joins Aam Aadmi Party दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी का परचम पंजाब में लहरा चुका है और अब पार्टी हिमाचल और हरियाणा का भी रूख कर रही है। आप की इस लहर में ही गत दिनों अशोक तंवर ने आप का दामन थामा था वहीं आज नई दिल्ली में हरियाणा के बड़े नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह (Former Minister Nirmal Singh) और उनकी बेटी चित्रा सरवारा (Chitra Sarwara) आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। इन लोगों ने पार्टी के दिल्ली कार्यालय में आप की सदस्यता ग्रहण की।

आप के राज्यसभा सांसद ने दी बधाई

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ गुरुवार दोपहर को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। निर्मल सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की थी। वहीं आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह एवं उनकी बेटी चित्रा सिंह को बधाई दी। Aam Aadmi Party

4 बार अंबाला से विधायक रह चुके निर्मल सिंह

Former Haryana Congress leader Nirmal Singh to join AAP Today

बता दें कि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 4 बार अंबाला से विधायक रह चुके हैं। निर्मल की राजनीतिक उत्तराधिकारी उनकी बेटी चित्रा सरवारा को विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने कैंट से टिकट नहीं दी थी। इसी कारण दोनों ने आजाद उम्मीदवार सिटी और कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि पिता पुत्री दोनों ही चुनाव हार गए। तदोपरांत ही उन्होंने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट बना लिया।

Read Also: Ashok Tanwar Joins Aam Aadmi Party टीएमसी को छोड़ ‘आप’ में शामिल अशोक तंवर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Murder in Kurukshetra : युवक को सरेआम चाकू व सुए से गोदकर उतारा मौत के घाट
Haryana Election 2024: हरियाणा में आज भी होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश
Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?
Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox