होम / रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार का तोहफा, 15 अगस्त तक रोडवेज में यात्रा फ्री

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार का तोहफा, 15 अगस्त तक रोडवेज में यात्रा फ्री

• LAST UPDATED : August 14, 2019

चंडीगढ़। रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। 14 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद से महिलाओं और 15 साल के बच्चों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा करने को मिलेगी।

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सभी महिलाओं एवं 15 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा सुविधा के आदेश दिए। महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए 14 अगस्त दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक यात्रा मुफ्त में करने को मिलेगी।

Tags: