होम / Maharishi Dayanand University Alumni Meet 2022 प्रत्येक एलुमनी अपने संस्थान के लिए कुछ न कुछ दान अवश्य करे : मुख्यमंत्री

Maharishi Dayanand University Alumni Meet 2022 प्रत्येक एलुमनी अपने संस्थान के लिए कुछ न कुछ दान अवश्य करे : मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : April 9, 2022

Maharishi Dayanand University Alumni Meet 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Maharishi Dayanand University Alumni Meet 2022 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा कि प्रत्येक एलुमनी (पूर्व छात्र) को अपने पूर्व विद्या-संस्थान में गुरु-दक्षिणा के तौर पर कुछ न कुछ अवश्य दान करना चाहिए, क्योंकि कोई भी संस्था अपने एलुमनी के दम पर ही बेहतर ढंग से प्रगति कर सकती है। मुख्यमंत्री रोहतक में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के एलुमनी-मीट-2022 के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी के एलुमनी से खचाखच भरे सभागार में सर्वप्रथम इस अभिभूत करने वाले दृश्य को नमस्कार करते हुए जब अपना उद्बोधन शुरू किया तो करतल ध्वनि से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री ने एलुमनी-मीट के दौरान सभी एलुमनी से आह्वान किया कि वे अपनी यूनिवर्सिटी को कुछ न कुछ धन या स्किल देने का कमिटमेंट करें। उन्होंने राज्यभर के शिक्षण-संस्थानों में एलुमनी-मीट आरंभ किए जाने के अपने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी और बताया कि जब एक पूर्व छात्र अपने संस्थान में पहुंचता है तो उसकी पुरानी स्मृतियां ताजा हो जाती हैं।

समाज में विकास के लिए शिक्षा की भूमिका का उल्लेख

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज में विकास के लिए शिक्षा की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन समय में हमारे देश में गुरुकुल परम्परा थी जहां नि:शुल्क शिक्षा दी जाती थी। इन गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी वर्ष में एक बार अपने गुरु की श्रद्धा अनुसार गुरु-दक्षिणा अवश्य देते थे। उसी दक्षिणा-दिवस को वर्तमान समय मे दीक्षांत-समारोह बोला जाने लगा है।

Also Read: Haryana Weather Update 09 April 2022 हरियाणा में बढ़ रही गर्मी, लोग हुए बेहाल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox