होम / Share Market 11 April 2022 गिरावट में चल रहा कारोबार

Share Market 11 April 2022 गिरावट में चल रहा कारोबार

• LAST UPDATED : April 11, 2022

Share Market 11 April 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Share Market 11 April 2022 शेयर मार्कीट का आज सप्ताह का पहला दिन है और पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स व निफ्टी गिरावट के साथ खुला। सबसे ज्यादा गिरावट आज बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में देखने को मिली है। इसके उल्ट मीडिया, मेटल और फार्मा स्टॉक्स में बढ़त है। फिलहाल सुबह 11.10 बजे तक सेंसेक्स (Sensex) 397 अंकों की गिरावट के साथ 59,049 के मजबूत सपोर्ट पर टिका हुआ है। वहीं निफ्टी 103 अंक गिरकर 17,681 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के ये शेयर गिरावट में

Stock Market Update 11 April 2022
Stock Market Update 11 April 2022

Sensex में NTPC, पावर ग्रिड, SBIN, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक और  Airtel के शेयर्स में तेजी है। जबकि HCL टेक, Wipro, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ रेड्डी, बजाज फाइनेंस के Stock में गिरावट देखा जा रही है।

शुक्रवार को बढ़त में बंद हुआ था बाजार

Stock Market Update 11 April 2022

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 412 अंक उछलकर 59,447 पर और निफ्टी में 144 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार से पहले 3 दिन बाजार में गिरावट रही थी लेकिन शुक्रवार को आरबीआई की मोद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट पहले की तरह बरकरार रखने के बाद बाजार में खरीदारी देखने को मिली थी। वहीं अमेरिकी बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड रहा था। Dow Jones में 138 अंकों की तेजी रही और यह 34721 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.27 फीसदी गिरावट रही और यह 4488.28 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Nasdaq Composite 1.34 फीसदी टूटकर 13711 के स्तर पर बंद हुआ था।

Also Read: Covid Cases In India Today 11 April 2022 थमते नजर आ रहे कोरोना के केस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा, तुम किसी को भी तोड़ सकते हो लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox