होम / घड़ी वालों की सरेआम घपलेबाजी, फैक्ट्री से निकल रहा जहरीला धुआं Toxic smoke coming out of watch detergent factory

घड़ी वालों की सरेआम घपलेबाजी, फैक्ट्री से निकल रहा जहरीला धुआं Toxic smoke coming out of watch detergent factory

• LAST UPDATED : April 11, 2022

घड़ी वालों की सरेआम घपलेबाजी, फैक्ट्री से निकल रहा जहरीला धुआं Toxic smoke coming out of watch detergent factory

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : घड़ी डिटर्जेंट (GHADI DETERGENT), नमस्ते इंडिया (NAMASTE INDIA) दूध जैसे उत्पाद बनाने वाली देश की जानीमानी कंपनी आरएसपीएल (RSPL) की कानपुर (KANPUR) के शिवपुरी (SHIVPURI) में स्थित फैक्ट्री में धड़ल्ले से घपलेबाजी जारी है। फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं से गांव वालों का जीना मुहाल हो चुका है।

दिन रात फैक्ट्री से निकलते धुएं से गांव के लोगों को सांस की बीमारियां हो रहीं हैं। जो धीरे धीरे उन्हें मौत के मुंह तक ले जा रही है। गांव वाले घुट-घुट कर सांस लेने को मजबूर हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी भी नहीं दी जाती। अगर गांव वाले इसकी शिकायत प्रशासन से करने जाते हैं तो अधिकारी अपने आंख और कान बंद कर लेते हैं।

महीनों की तनख्वाह गायब

फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि सेलरी कभी भी समय पर नहीं आती और कभी-कभी तो आती ही नहीं है। हफ्ते में सातों दिन काम करवाया जाता है, जिसका मेहनताना भी नहीं दिया जाता। पिछले 3 से 4 महीने से तो आधे से ज्यादा कर्मचारियों की सेलरी तो आई ही नहीं है। अगर फैक्ट्री में किसी अधिकारी से शिकायत भी करो तो कोई सुनता नहीं है। ठेकेदार सूरज पाल से भी अगर कुछ कहो तो वह भी बात को अनसुना कर देते हैं।

तालाबों का पानी दूषित

शिकायतकर्ता अनिल ने बताया है कि आरएसपीएल की फैक्ट्री से लगातार जहरीला धुआं निकलता रहता है। जिसकी शिकायत हमने फैक्ट्री के अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। फैक्ट्री ने एक सरकारी नाली और एक बरसाती नाले को अपने कब्जे में ले लिया है और उसमें ही फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट डाला जाता है।

इस अपशिष्ट की वजह से नाला पूरी तरह से जाम हो गया है जिससे आसपास के लोग और जानवरों में बीमारियां फैल रही हैं। फैक्ट्री में पानी की बर्बादी अपने चरम पर है। फैक्ट्री लगने से पहले यहां पानी 25 फीट पर मिल जाता था। लेकिन अब 125 फीट पर मिलता है। गांव के तालाबों का पानी बहुत ज्यादा दूषित हो चुका है।

जल्द करवाई की जाएगी : जिलाधिकारी

इन सभी शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा का कहना है कि हमारे पास एक ज्ञापन आया है जिसमे एक प्राइवेट कंपनी के विरुद्ध शिकायत दी गई है। जिसमें वायु प्रदूषण संबंधित कुछ विवरण अंकित हैं। जिसपर हम अपने स्तर पर जांच करवा रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी।

Read More : IPL 2022 21st Match SRH vs GT Toss: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

Read More :  IPL 2022 RR Beat LSG By 3 Runs: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 3 रन से हराया

Read More : Faf Du Plessis’s Statement : बैंगलोर के कप्तान डुप्लेसिस ने की इस युवा खिलाड़ी की तारीफ

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox