होम / कामदा एकादशी के दिन पूजा और व्रत करने से भगवान विष्णु जातक के सभी कष्टों को हर लेते हैं

कामदा एकादशी के दिन पूजा और व्रत करने से भगवान विष्णु जातक के सभी कष्टों को हर लेते हैं

• LAST UPDATED : April 12, 2022

कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर मनोवांछित फल मिलते हैं। गृह कलेश से छुटकारा मिलता है। यह व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए विशेष माना जाता है।

Kamada Ekadashi 2022: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की (Ekadashi) को (Kamada Ekadashi) का व्रत रखा जाता है। इस व्रत में जातक (Lord Vishnu) की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है। माना जाता है कि आज के दिन पूजा करने से भगवान विष्णु जातक के सभी कष्टों को हर लेते हैं और हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। वहीं यह व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए विशेष माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के अलावा कुछ उपाय करना काफी लाभकारी होगा। जानिए कामदा एकादशी के दिन कौन से उपाय करना होगा कल्याणकारी।

कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त Kamada Ekadashi 2022

एकादशी तिथि प्रारंभ- सुबह 4 बजकर 30 मिनट से शुरू

एकादशी तिथि समाप्त- 13 अप्रैल, बुधवार, सुबह 5 बजकर 2 मिनट में समाप्त

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 5 बजकर 59 मिनट से लेकर 13 अप्रैल सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक।

पारण का समय- 13 अप्रैल दोपहर 1 बजकर 39 मिनट से 4 बजकर 12 मिनट तक

Kamada Ekadashi 2022

कामदा एकादशी पर करें ये उपाय Kamada Ekadashi 2022

कर्ज के बोझ से लगातार दबते जा रहे हैं तो आज के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। इसके साथ ही 11 बार परिक्रमा करके कच्चा सूत बांध दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

बिजनेस में बढ़ोतरी और करियर में नई दिशा पाने के लिए आज के दिन एक पीपल का पत्ता लेकर उसमें हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बना लें। इसके बाद भगवान विष्णु के मंदिर जाकर या फिर घर में ही भगवान को इस मंत्र के साथ अर्पित कर दें। मंत्र- ऊं नमो भगवते नारायणाय। इसके बाद भगवान को फल में केला चढ़ा दें।

अधिक मेहनत करने के बाद भी जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है तो आज के दिन एकादशी का व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके साथ ही पीले रंग के कपड़े में 7 गांठ हल्दी बांधकर केले के पेड़ के नीचे रख दें।

अगर घर में सदस्यों के बीच किसी न किसी बात पर अनबन बनी रहती हैं तो आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर पानी भर लें और उसे भगवान विष्णु को अर्पित कर दें। इसके बाद विष्णु जी की पूजा कर लें। फिर इसी जल को हर घर के सदस्यों के ऊपर छिड़क दें।

Kamada Ekadashi 2022

Also Read: Haryana Weather Update Today 11 April 2022 उफ! ये गर्मी, लोग हुए परेशान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox