होम / झारखंड में 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, इतने लोग सकुशल निकले

झारखंड में 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, इतने लोग सकुशल निकले

• LAST UPDATED : April 12, 2022
  • देवघर में रोपवे में फंसे 48 में से 46 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है। बचावकर्मी लगभग 45 घंटे के आपरेशन के बाद इन लोगों बचा पाने में कामयाब हुए। आज दोपहर बाद निकालने के बाद करीब 1 बजे अभियान समाप्ति की घोषणा की गई।

झारखंड के देवघर (Deoghar) में रोपवे में फंसे 48 में से 46 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है। बचावकर्मी लगभग 45 घंटे के आपरेशन के बाद इन लोगों बचा पाने में कामयाब हुए। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि देवघर में त्रिकुट पर्वत पर लगी रोपवे में लोग फंस गए थे। केबिन नंबर सात में फंसे छठी लाल साह को आज दोपहर बाद निकालने के बाद करीब 1 बजे अभियान समाप्ति की घोषणा की गई।

दो दिन से बचाव में जुटी थी सेना, वायुसेना व आईटीबीपी

Jharkhand Ropeway Accident Update

भारतीय सेना के अलावा वायुसेना, आइटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें बचाव के काम में दो दिन तक जुटी रहीं। जिन दो लोगों की मौत हुई है वे भी जिंदगी के करीब आ गए थे, लेकिन अचानक उनका साथ छूट गया। हादसे में कुल तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई है। छठी लाल साह से पहले उनकी पत्नी शोभा देवी को बचाने के क्रम में वह डेढ़ हजार फीट नीचे खाई में गिर गईं। जानकारी के अनुसार ऊपर खींचते समय शोभा देवी से बंधी रस्सी का हुक केबिन के गेट में फंस गया था। कमांडो इसे निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी रस्सी टूट गई और महिला गिर गई।

Also Read : Deoghar Ropeway Accident : एयरलिफ्ट की सेफ्टी बेल्ट टूटने से डेढ़ हजार फीट नीचे गिरा पर्यटक

त्रिकुट पर्वत पर झारखंड का एकमात्र रोपवे

Jharkhand Ropeway Accident Update

झारखंड में देवघर के त्रिकुट पर्वत पर एकमात्र रोपवे है। इसके जरिये यहां आए पर्यटक पर्वत पर जाते हैं। रविवार को रोपवे ने जैसे ही यात्रा प्रारंभ की, इसके टाप लेवल के रोप का सैप टूट गया। इससे रोपवे बंद हो गया। हालांकि नीचे से ऊपर की ओर जाने वाला सैप नहीं टूटा था।

सरकार को सालाना मिलते हैं 80 लाख रुपए

रोप वे का संचालन दामोदर वैली कंपनी करती है। इससे सालाना तकरीबन 80 लाख रुपए सरकार को मिलते हैं। रोपवे के शुरू होने पर एक तरफ से 12 केबिन और दूसरी तरफ से 12 केबिन एक साथ चलते हैं। घटना ऊपर से नीचे आने वाले रोपवे के सैप टूटने से हुई है।

Also Read: राहत की खबर, देश में आज आए मात्र 796 कोरोना के केस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox