होम / अखंड भारत संदेश यात्रा समाज को देगी एक नया संदेश

अखंड भारत संदेश यात्रा समाज को देगी एक नया संदेश

• LAST UPDATED : April 12, 2022
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस से अखंड भारत संदेश यात्रा को रवाना किया, जिसमें हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली व अंडमान निकोबार की 131 बेटियां शामिल हुई।

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्र-निर्माण व रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। अखंड भारत के लिए बेटियों द्वारा दिया जा रहा योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री यहां सीएम हाऊस से अखंड भारत संदेश यात्रा-2022 को रवाना करने से पूर्व यात्रा में शामिल बेटियों को अपने संबोधन से प्रेरित कर रहे थे। इंडियन मीडिया सेंटर द्वारा आरंभ की गई इस यात्रा में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली व अंडमान निकोबार की 131 बेटियां शामिल हैं।

बेटियों में राष्ट्र-भक्ति के प्रति जोश का संचार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत इस अखंड भारत संदेश यात्रा में शामिल बेटियों में राष्ट्र-भक्ति के प्रति जोश का संचार करते हुए कहा कि यह यात्रा समाज में एकता का संदेश देने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि किसी उद्देश्य को लेकर किया गया आयोजन तभी सार्थक सिद्ध होगा, जब उसमें भागीदारी करने वाले प्रतिभागी दिल से जुड़े होते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने स्कूली-जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि जब वे वर्ष 1967 में आठवीं कक्षा के छात्र थे तो उन्होंने भी 5 स्कूलों के विद्यार्थियों के 40 सदस्यीय दल के साथ एक संदेश-यात्रा में हिस्सा लिया था। इस यात्रा के दौरान उन्होंने रोहतक से शुरू होकर चंडीगढ़, शिमला, कंडाघाट आदि स्थानों का भ्रमण किया। उस यात्रा का अनुभव अद्भूत रहा था जो कि आज भी उनके मानस-पटल पर अंकित है।

मुख्यमंत्री ने भाग लेने वाली बेटियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने अखंड भारत यात्रा-2022 में शामिल बेटियों को सफल जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस यात्रा का उनकी जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बाद में, उन्होंने अखंड भारत यात्रा-2022 को हरी-झंडी दिखाकर रवाना किया और यात्रा में शामिल बेटियों के लिए 5 लाख रूपए का सहयोग देने की घोषणा की। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उदघोष के साथ यह यात्रा सीएम हाऊस से रवाना हो गई। प्रदेश के सभी जिलों से होते हुए उक्त यात्रा 18 अप्रैल को सोनीपत में अपनी मंजिल पर पहुंचकर संपन्न होगी।

Also Read: राहत की खबर, देश में आज आए मात्र 796 कोरोना के केस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox