होम / गजब! नेपाल में ऐसा लड़का जिसकी इतनी लंबी पूंछ

गजब! नेपाल में ऐसा लड़का जिसकी इतनी लंबी पूंछ

• LAST UPDATED : April 13, 2022

इंडिया न्यूज़।

नेपाल (Nepal) जोकि इंडिया का पड़ोसी देश है। यहां एक किशोर ऐसा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि यहां एक ऐसा बच्चा है, जिसकी जन्म से ही एक पूंछ है। इस पूंछ के कारण लोग इसे भगवान का सवरूप तक बता रहे हैं। इस किशोर के नाम के बारे में बताएं तो इनका नाम देशांत (Deshant) बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है। लोग किशोर की पूंछ देख कर हैरान हो रहे हैं।

जानिए इतनी लम्बी है पूंछ

आप जानकर हैरान होंगे कि देशांत की 70 सेमी लम्बी पूंछ है, जिसके कारण वह काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ये पूंछ उसके पीठ के निचले हिस्से से निकल रही है जो कि लगातार बढ़ती जा रही है। देशांत (Deshant) अधिकारी दिखने में तो आम युवक जैसे ही हैं, लेकिन उनकी पीठ के निचले भाग से निकलने वाली पूंछ उन्हें बाकि सब लोगों से अलग बनाती है।

भगवान हनुमान का पुनर्जन्म – पुजारी 

Teen grows

स्थानीय पुजारी ने माता-पिता को बताया कि देशंत भगवान हनुमान का पुनर्जन्म है। (Nepal Boy 70 cm Tail) इससे माता-पिता काफी खुश हुए। अब, देशंत ने दुनिया को अपनी पूंछ दिखाते हुए कहा कि वह इसके साथ पूरी तरह से ठीक है। किशोरी ने उल्लेख किया कि शुरुआत में वह अपनी असामान्य पूंछ से शर्मिंदा था।

Connect With Us : Twitter Facebook