होम / चंडीगढ़ नगर निगम में CBI की रेड, कम्युनिटी सेंटर्स में लगे GYM के खंगाले रिकॉर्ड

चंडीगढ़ नगर निगम में CBI की रेड, कम्युनिटी सेंटर्स में लगे GYM के खंगाले रिकॉर्ड

• LAST UPDATED : August 30, 2019

चंडीगढ़। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को नगर निगम ऑफिस में रेड मारी। जानकारी के अनुसार एक कॉन्ट्रैक्टर को ठेका देने का मामला बताया जा रहा है। सीबीआई ने ये रेड नगर निगम के बी एंड आर विंग में की है।

चंडीगढ़ में कई कम्युनिटी सेन्टर बने हैं। जिसमें जिम का भी प्रावधान किया गया है। उसी जिम के लिए भी जिम का काफी सामान खरीद गया है। सूत्रों के अनुसार जिम के सामान के रेट को दोगुना करके खरीद गया है। फिलहाल सीबीआई को जो शिकायत मिली है उस पर जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार ई-टेंडरिंग के जरिए ठेका दिया जाता है। आपको बता दें कि साल 2016 से लेकर 2018 तक शहर के कम्युनिटी सेंटरों में लगे जिम की जानकारी और रिकॉर्ड खंगाले गए।

Tags: