होम / Russia Ukraine War Day 50 अमेरिका यूक्रेन को देगा 6,089 करोड़ रुपए की मिलिट्री सहायता

Russia Ukraine War Day 50 अमेरिका यूक्रेन को देगा 6,089 करोड़ रुपए की मिलिट्री सहायता

• LAST UPDATED : April 14, 2022

Russia Ukraine War Day 50

इंडिया न्यूज, कीव/मास्को।
Russia Ukraine War Day 50 रूस और यूक्रेन (Russia And Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। इन 50 दिनों में जहां रूस ने यूक्रेन में व्यापक तबाही मचाते हुए उसे बर्बाद किया है। वहीं यूक्रेन ने भी जवाबी हमले करते हुए रूस को नुकसान पहुंचाया है। अभी भी कोई ऐसे संकेत नहीं मिल रहे कि जिससे युद्ध समाप्त हो सके। वहीं अमेरिका इस युद्ध में रूस के खिलाफ यूक्रेन को खुलकर सैन्य सहायता करता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर (करीब 6,089 करोड़ रुपए) के मिलिट्री सहायता को मंजूरी दी है। रूसी हमले से निपटने के लिए दी जा रही इस सहायता में तोप, बख्तरबंद गाड़ियां और हेलिकॉप्टर शामिल हैं।

रूस का अमेरिका पर पलटवार

रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान जहां अमेरिका यूक्रेन को मदद भेज रहा है। वहीं रूस भी अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। ताजा मामले में रूस ने अमेरिका के सैंकड़ों सांसदों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस ने अमेरिकी संसद के 398 सदस्यों को ट्रैवल बैन लिस्ट में डाल दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की ओर से पिछले महीने रूसी सांसदों पर बैन लगाया गया था। इसके जवाब में रूस ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा रूस ने कनाडाई सीनेट के 87 सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

विश्व के अन्य देश भी कर रहे यूक्रेन की सहायता

अमेरिका जहां यूक्रेन को सैन्य मदद भेज रहा है। वहीं विश्व के अन्य देश इस मुश्किल समय में यूक्रेन के साथ खड़े दिख रहे हैं। पिछले दिनों ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया और कीव की सड़कों पर खुले में घूमे और यूके्रन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस बुरे दौर में भारत ने भी यूक्रेन की मदद करते हुए राहत समग्री भेजी। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत ने यूक्रेन को मार्च महीने में 90 टन राहत सामग्री मुहैया कराई है। फिलहाल दवाओं की आपूर्ति पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

Also Read: भारत में आज कोरोना के इतने केस आए Covid Cases In India Today 14 April 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox