होम / हरियाणा की कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्य पूर्ण Haryana’s wrestling and archery out of Commonwealth Games

हरियाणा की कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्य पूर्ण Haryana’s wrestling and archery out of Commonwealth Games

• LAST UPDATED : April 15, 2022

Haryana’s wrestling and archery out of Commonwealth Games

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana’s wrestling and archery out of Commonwealth Games हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना काफी दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल संघ से आग्रह करते हुए कहा कि संघ को इस पर दोबारा विचार करना चाहिए। विज ने ट्वीट करते हुए कहा कि हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्य पूर्ण है। राष्ट्रमंडल खेल संघ को इस पर दुबारा विचार करना चाहिए। Haryana’s wrestling and archery

हरियाणा की पहलवानी का विश्व में डंका

विज ने कहा कि हरियाणा की पहलवानी का डंका विश्व में बजता है। इसके लिए प्रदेश सरकार की बेहतर खेल नीति की तारीफ चारों ओर हो रही है। प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने देश-विदेश की धरती पर अपना नाम चमकाया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को देखते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं तैयार की गई हैं और खिलाड़ी भी अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। गौरतलब है कि कामनवेल्थ गेम्स-2026 मेंं होने वाले खेलों में आॅस्ट्रेलिया के प्रांत मेजबान विक्टोरिया ने भारत को बड़ा झटका देते हुए कुश्ती, निशानेबाजी और तीरंदाजी को प्रारंभिक खेल कार्यक्रम सूची से बाहर कर दिया है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल कमजोर हुआ है। साथ ही संबंधित खेलों के प्रशिक्षकों ने भी इस तरह के फैसले को खिलाड़ियों के लिए नुकसानदायक बताया है।

Also Read: जश हत्याकांड: हत्यारोपी चाची, ताई और दादी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा Karnal Jash Murder Case Update

Also Read: जानिए भारत में कोरोना की थमती तीसरी लहर में आज इतने केस Today Corona Cases In India

Connect With Us : Twitter Facebook