होम / हरियाणा कांग्रेस में बड़ा ‘परिवर्तन’, शैलजा को मिली अध्यक्ष पद की कमान, हुड्डा बने CLP लीडर

हरियाणा कांग्रेस में बड़ा ‘परिवर्तन’, शैलजा को मिली अध्यक्ष पद की कमान, हुड्डा बने CLP लीडर

• LAST UPDATED : September 4, 2019

चंडीगढ़/दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव हो गया है। आखिरकार इंडिया न्यूज हरियाणा की खबर पर मुहर लग ही गई। 4 सितंबर को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा कांग्रेस का नेतृत्व बदलने का ऐलान कर दिया। अब अशोक तंवर को हटाकर कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कुमारी शैलजा अब हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष होंगी। तो वहीं किरण चौधरी को हटाकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीएलपी लीडर बना दिया गया है। हुड्डा को पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष भी बनाया है।

हरियाणा कांग्रेस में हुए बदलाव पर विपक्ष भी प्रतिक्रिया दे रहा है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस किसी को कोई भी पद दे क्या फर्क पड़ता है। कांग्रेस की स्थिति सभी के सामने है, लेकिन हुड्डा जो चाहते थे वैसा नहीं हुआ, कमान तीसरे के हाथ में चली गई। विज ने कहा कि शैलजा और हुड्डा एक दूसरे के धुर विरोधी हैं।

Tags: