होम / हल्दी चेहरे की समस्याओं के लिए रामबाण, जानिए इससे जुड़े फायदे

हल्दी चेहरे की समस्याओं के लिए रामबाण, जानिए इससे जुड़े फायदे

• LAST UPDATED : April 22, 2022

इंडिया न्यूज़, अम्बाला

हल्दी का प्रयोग आमतोर पर हर घर के अंन्दर किया जाता है। कच्ची हल्दी (Turmeric) का प्रयोग चोट या इन्फेक्शन होने पर किया जाता है। हल्दी हमोर शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक ओषदी मानी जाती है। कच्ची हल्दी एक ऐसा हर्ब है, जो न केवल सेहत बल्कि बालों और त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है। आईये हम आपको बताते है की हल्दी हमारी त्वचा के लिए कितनी फायदेमंद है।

Benefits Of Turmeric

हल्दी चेहरे की समस्याओं के लिए रामबाण, जानिए इससे जुड़े फायदे

चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की समस्या में लाभदायक

आज के समय मे लोगों को समय से पहले की चेहरे पर झुर्रियां की समस्या होने लगती है। झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए आप कच्ची हल्दी का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आपको कच्ची हल्दी का पेस्ट,नींबू और ऑलिव ऑयल की आवश्यकता पड़ेगी। सबसे पहले आपको कच्ची हल्दी को पीसकर उसका पाउड़र बना लें और फिर इसमें नींबू और ऑलिव ऑयल को मिलाकर एक पेस्ट तेयार कर लिजिए और चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहना दिजिए।

चेहरे पर होने वाले डार्क सर्कल के लिए फायदेमंद

आज के समय में डार्क सर्कल्स की समस्या बहुत ज्यादा बठÞ गयी है। डार्क सर्कन की समस्या आम बन गयी है। आईये आज हम आपको कच्ची हल्दी के प्रयोग से डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा कैसे पाया जाए इसके बारे में बताते है। सबसे पहले आपको हल्दी को पीसकर उसका रस निकालना है। फिर उस रस को दही और नींबू के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लिजिए। अब इस पेस्ट को आप डार्क सर्कल्स पर लगाकर करीब 15 मिनट तक लगा रहने दे और कुछ उसके बाद पानी से मुंह धो लिजिए। के लिए छोड़ दें।

चेहरे पर लाएं निखार

धुल मिट्टी या धुप के कारण चेहरे का निखार खो जाता है। आज के समय में हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा पर निखार आए। आप इसके लिए आप कच्ची हल्दी के पाउडर का फेस पैक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती है। सबसे पहले आपको कच्ची हल्दी के पाउडर और उसमें आधा चम्मच आटा और शहद मिला लिजिए। यदी आपकी त्वचा ड्राई है तो पेस्ट में कच्चा दूध का प्रयोग करे। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक रहने दे और उसके बाद पानी के साथ धो ले।

कील-मुहांसे की समस्या को करे ठीक

चेहरे पर होने वाले कील मुहांसों की समस्या आज के समय में आम बन गयी है। कील मुहासों की समस्या के लिए भी हल्दी बहुत ही लाभदायक मानी जाती है। कच्ची हल्दी मुहांसों के साथ इनके कारण होने वाले दाग धब्बों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आपको सबसे पहले कच्ची हल्दी का पेस्ट बनाकर तैयार कर ले और उसमें नींबू का रस मिला लें। फिर उसे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूखने लग जाए तो उंगलियों के साथ मसाज करें।

चेहरे पर होन वाले इंफेक्शन से बचाए

कच्ची हल्दी के अन्दर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन से होने वाली समस्या में मददगार माने जाते है। हफ्ते में करीब दो से तीन बार कच्ची हल्दी का पेस्ट चेहरे पर लगाएं।

ये भी पढ़े : Benefits Of Fenugreek Seeds : मेथी शरीर के लिए रामबाण , जानिए इसके फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox