होम / कर्नाटक में एक स्कूल ने ऐसा क्या फरमान दे दिया कि हो गया चहुंओर विरोध

कर्नाटक में एक स्कूल ने ऐसा क्या फरमान दे दिया कि हो गया चहुंओर विरोध

• LAST UPDATED : April 25, 2022

कर्नाटक में एक स्कूल ने ऐसा क्या फरमान दे दिया कि हो गया चहुंओर विरोध

इंडिया न्यूज, बेंगलुरु।
कर्नाटक (कर्नाटक स्कूला का विरोधाभासी फरमान न्यूज) में हिजाब का मामला पूरी तरह से थमा नहीं था कि अब बाइबिल पर विवाद शुरू हो गया है। बता दें कि बेंगलुरु का एक क्लेरेंस हाई स्कूल है जिसके प्रबंधन ने एक फरमान जारी किया है और कहा कि स्कूल में बच्चों को बाइबिल लाना अनिवार्य होगा। वहीं जैसे ही फरमान जारी किया गया तो हिंदू संगठनों ने इसका जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया है।

गैर-इसाई छात्रों को बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता स्कूल 

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के क्लेरेंस हाई स्कूल प्रशासन ने बच्चों के अभिभावकों से एक फॉर्म पर लिखवाया है कि वे अपने बच्चों को बाइबिल स्कूल लाने पर विरोध नहीं जताएंगे। इस बारे में हिंदू जनजागृति समिति के राज्य प्रवक्ता मोहन गौड़ा का कहना है कि स्कूल गैर-इसाई छात्रों को बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

हिजाब विवाद मामला भी लटका हुआ

ज्ञात रहे इसी वर्ष कर्नाटक में हिजाब पर विवाद शुरू हुआ था। उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में बैठने से रोक दिया था। जिसका कारण कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी बताया था। वर्तमान में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।

Connect With Us : Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा, तुम किसी को भी तोड़ सकते हो लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox