होम / लुधियाना में कैसे नहर में गिर गई फार्चूनर और इतने लोग मारे गए

लुधियाना में कैसे नहर में गिर गई फार्चूनर और इतने लोग मारे गए

• LAST UPDATED : April 26, 2022

लुधियाना में कैसे नहर में गिर गई फार्चूनर और इतने लोग मारे गए

इंडिया न्यूज, लुधियाना:
लुधियाना के डेहलों रोड (लुधियाना एक्सिडेंट न्यूज) पर गांव झमट के निकट नहर में देर रात एक फार्चूनर नहर में गिर गई जिस कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादस में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात को करीब 11.30 बजे हुआ। पता चलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ये लोग हुए हादसे का शिकार

पुलिस ने मरने वाले लोगों की पहचान जतिंदर सिह (40), जगतार सिंह (45), कुलदीप सिंह (45), जग्गा सिंह (35) और जगदीप सिंह (35) के रूप में की गई, जबकि हादसे में बचने वाले की पहचान संदीप सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : आखिर रूपनगर भाखड़ा नहर में कैसे गिरी कार, इतने लोग बन गए काल का ग्रास 

अनियंत्रित होकर नगर में गिरी कार

गौरतलब है कि ये हादसा लुधियाना के पायल नगर के नजदीक हुआ। पुलिस की प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। हुआ यूं कि फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर 6 लोग जा रहे थे। जब वो पायल के नजदीक गांव झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार नहर में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से निकवाया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली है। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले ही रूपनगर भांखड़ा नहर में भी एक कार गिर गई थी जिसमें डाक्टर सहित 5 की मौत हो गई थी।

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox