होम / देश में आज 3688 केस, चिंता बढ़ी

देश में आज 3688 केस, चिंता बढ़ी

• LAST UPDATED : April 30, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज फिर इस संख्या में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3,688 नए केस सामने आए हैं। वहीं संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्?क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

कोरोना से 50 लोगों ने दम तोड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 50 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,23,803 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 2,755 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरूआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,33,377 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74% है। देश भर में अब तक कुल 1,88,89,90,935 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

भारत में कुल इतने एक्टिव केस

शुक्रवार को देश में कोरोना के 3,377 नए मामले सामने आए थे, जबकि गुरुवार को देश में कोरोना के 3,303 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 18,684 एक्टिव केस हो गए हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox