होम / करनाल पहुंचे नवनियुक्त अध्यक्ष उदय भान का भव्य स्वागत

करनाल पहुंचे नवनियुक्त अध्यक्ष उदय भान का भव्य स्वागत

• LAST UPDATED : May 4, 2022
  • करनाल में मौसम के साथ-साथ राजनीति में भी देखने को मिला बड़ा बदलाव

इशिका ठाकुर, करनाल।

नव-नियुक्त अध्यक्ष उदयभान (newly appointed president Uday Bhan) व चार कार्यकारी अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पूर्व विधानसभा अधयक्ष व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा दिल्ली से चलकर सड़क मार्ग से करनाल पहुंचे। करनाल एनएच-1 हाईवे पर 6 से 7 अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेसी नवनियुक्त अध्यक्ष उदयभान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस का रोड शो और मजबूत संगठन के रूप में शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

मौसम ठंडा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राजनीतिक गर्माहट

जैसे ही काफिला करनाल पहुंचा तो करनाल का मौसम भी अचानक बदल गया और करनाल में तेज बरसात के साथ मौसम ठंडा हो गया, लेकिन बात अगर कांग्रेस की जाए तो आज करनाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त राजनीतिक गर्माहट देखने को मिली।

कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा (Former Assembly Speaker Kuldeep Sharma) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जो अभूतपूर्व स्वागत हुआ है, इस प्रकार का भव्य स्वागत किसी पार्टी के अध्यक्ष का होते हुए उन्होंने आज तक नहीं देखा। एक बात स्पष्ट रूप से सामने आ रही है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साहित है और कांग्रेस कार्यकर्ता का संगठित रूप उभरकर सामने आ रहा है। सोनिया गांधी के इस फैसले का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुले दिल से स्वागत और स्वीकार किया है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और आज के कार्यक्रम में इसका स्पष्ट रूप से संकेत उभरकर आया है। वहीं इस दौरान कुलदीप शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहेदिल से धन्यवाद भी किया। बता दें कि करनाल के बलड़ी चौक पर मौजूद पूर्व विधायक सुमिता सिंह कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान आज संभालेंगे पदभार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox