होम / भारत में कल से अधिक कोरोना केस आए

भारत में कल से अधिक कोरोना केस आए

• LAST UPDATED : May 5, 2022

भारत में कल से अधिक कोरोना केस आए

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

भारत कोरोना न्यूज: भारत कोरोना न्यूजदेशभर में कोरोना के मामलों में फिर आज बढ़ौत्तरी हुई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह 8 बजे तक अगर 24 घंटों की रिपोर्ट देखें तो देशभर में कोविड-19 के 3,275 नए केस सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है। ज्ञात रहे कि कल 3205 केस आए थे।

इतने लोग जिंदगी की जंग हारे

देश में कई लोगों ने इस कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग हारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 55 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,23,975 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,010 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,47,699 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,89,63,30,362 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

इतने सक्रिय केस

बुधवार को देश में कोरोना के 3,205 नए मामले सामने आए, जबकि कल 3205 मामले थे। आज 70 केसों की बढ़ौत्तरी देखी गई। मंगलवार को देश में कोरोना के 2,568 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 19,719 सक्रिय केस हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित 4 कार्यकारी अध्यक्षों ने पदभार संभाला

यह भी पढ़ें : Karnal Breaking चार संदिग्ध आतंकवादी पकड़े, भारी मात्रा में मिले हथियार

यह भी पढ़ें : शिमला में कार खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox