होम / नींद की कमी के कारण हो सकती है कई समस्याएं, 6 से 8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य

नींद की कमी के कारण हो सकती है कई समस्याएं, 6 से 8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य

• LAST UPDATED : May 5, 2022

इंडिया न्यूज़, अम्बाला

हेल्दी लाइफ के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। जिस तरह भोजन को पचाने के लिए फिजिकल एक्टिविटी (physical activity) जरूरी होती है, उसी तरह स्वस्थ शरीर के लिए नींद बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इस दौरान गहरी नींद नहीं आती। जिस कारण उन्हें सुबह उठने में परेशानी होती है। उन्हें पूरा दिन सिर दर्द और चिड़चिड़ापन रहता है।

लेफ्ट करवट लेकर सोएं

नींद की कमी के कारण हो सकती है कई समस्याएं

नींद की कमी के कारण हो सकती है कई समस्याएं

सोने के लिए सबसे अच्छी पोजीशन लेफ्ट करवट को माना जाता है। आपके हार्ट के लिए ये पोजीशन काफी फायदेमंद होती है। इससे आपके शरीर में दर्द की संभावना कम हो जाती है। प्रेग्नेंट लेडीज को बाईं करवट में सोने की सलाह दी जाती है। ये पोजीशन मां और बच्चे दोनों के लिए हेल्दी मानी जाती हैं। लेफ्ट साइड सोने से आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।

ये भी पढ़े : जानिये गर्मियों में डेली रूटीन में टेलकम पाउडर इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में

पेट के बल नहीं सोना चाहिए

नींद की कमी के कारण हो सकती है कई समस्याएं

नींद की कमी के कारण हो सकती है कई समस्याएं

पेट के बल सोने पर काफी आराम मिलता है, लेकिन पेट के बल सोने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। इससे आपके पेट पर ही नहीं बल्कि गर्दन और शरीर के पीछे के हिस्से पर भी गहरा दबाव पड़ता है। अगर आपको पेट के बल लेट कर ही सोने की आदत है, तो बेहतर होगा कि आप पेट के निचले हिस्से में तकिया लगाकर सोएं। इससे आपके पेट पर कम दबाव पड़ेगा।

अचानक न उठें

नींद की कमी के कारण हो सकती है कई समस्याएं

नींद की कमी के कारण हो सकती है कई समस्याएं

सोने के बाद अचानक न उठें। सबसे पहले करवट लें और आराम से उठकर बिस्तर पर बैठ जाएं। ऐसा करने से आप अचानक चक्कर आने की समस्या से बच सकते हैं।

सीधे पीठ के बल सोना चाहिए

पीठ के बल सोने में रीढ़ की हड्डी (spine) को सपोर्ट मिलता है। इस पोजीशन में सोने से आपका पाचन अच्छा रहता है। इस पोजीशन में सोने वालों की नींद ज्यादा खुलती है और खर्राटों की समस्या (problem of snoring) भी होती है।

ये भी पढ़े : रोजाना दो लौंग का सेवन करता है गंभीर बिमारियों को दूर

Connect With Us : Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox