होम / पंचकूला इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज

पंचकूला इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज

• LAST UPDATED : May 6, 2022

पंचकूला में 7 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की लॉन्चिंग सेरेमनी होगी जिसके अनावरण में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शरीक होंगे जबकि लॉन्च कार्यक्रम में मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे।

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 न्यूज: खेलों में नंबर-1 हरियाणा अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन की मेजबानी करने जा रहा है। 7 मई को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरूआत होगी। लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री श्रीसंदीप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में ये खेल शुरू होंगे। इनके अलावा केंद्र व राज्य सरकारों के कई गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रहेगी। इस लॉन्च कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च किया जाएगा।

लाखों दर्शक खेलों के गवाह बनेंगे

खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 8,000 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे। इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लेकर हरियाणा ने पूरी तैयारी कर ली है। लॉंचिंग के दिन भव्य आयोजन करने के साथ ही शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है। खेलों के लिए कई बहुउद्देशीय हॉल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है। इसके अलावा बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। पंचकूला और शाहबाद में शानदार हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार है। साथ ही अम्बाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाया गया है। हर हरियाणावासी और देशवासी इन खेलों को लेकर उत्साहित है। हर कोई इन खेलों के शुरू होने का इंतजार कर रहा है।

4 से 13 जून तक होगा खेलों का आयोजन

उल्लेखनीय है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें : ITV Network की ऐतिहासिक सीरीज मुख्यमंत्री मंच लॉन्च

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox