होम / यूक्रेन ने रूस के 8 टैंक किए तबाह

यूक्रेन ने रूस के 8 टैंक किए तबाह

• LAST UPDATED : May 6, 2022

यूक्रेन ने रूस के 8 टैंक किए तबाह

इंडिया न्यूज, कीव:
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 72 दिन हो चुके हैं। दोनों तरफ से अभी तक युद्ध रोकने के लिए कोई विशेष प्रयत्न नहीं किए हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता जरूर हो चुकी है, लेकिन यह बेनतीजा रही। युद्ध में रूस द्वारा किए गए हमलों के चलते यूक्रेन को हर क्षेत्र में व्यापक नुकसान झेलना पड़ा है। हजारों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं लाखों लोग यूक्रेन को छोड़कर पड़ौसी देशों में शरण लिए हुए हैं। इसी बीच यूक्रेन ने भी समय-समय पर हमला करके रूस को व्यापक हानि पहुंचाई है। यूक्रेन से मिली जानकारी के अनुसार डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना को जबरदस्त नुकसान पहुंचाते हुए उनके 8 टैंक और 5 बख्तरबंद वाहनों को तबाह कर दिया है। Russia Ukraine War Situation Live Update

यूक्रेन को मिल रहा कई देशों का साथ

रूस द्वारा किए गए आक्रमण के चलते यूक्रेन को विश्व के कई देशों का समर्थन मिल रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन जहां खुलकर यूक्रेन का सहयोग कर रहे हैं। वहीं अमेरिका यूक्रेन को हथियार और पैसा मुहैया करवा रहा है। इसी बीच यूक्रेन के पड़ौसी देश बेलारूस ने लड़ाई में रूस का साथ देने से इनकार कर दिया है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस यूक्रेन में चल रहे रूस के विशेष सैन्य अभियान का हिस्सा नहीं बनेगा। उधर जर्मन चांसलर ने बताया कि जर्मन विदेश मंत्री जल्द ही यूक्रेन का दौरा करेंगे।

रूसी तेल पर बैन लगाने की तैयारी में यूरोपीय संघ

जब से रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू किया है तभी से विश्व के अनेक देशों ने रूस पर कई तरह से आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है ताकि रूस को किसी तरह से रोका जा सके। इसी सब के चलते अब यूरोपीय संघ रूसी तेल पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है लेकिन संघ के सभी सदस्य इसपर एकमत नहीं है। हंगरी इस प्रतिबंध के समर्थन में नहीं है। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने कहा कि ऐसा करना हमारी अर्थव्यवस्था पर परमाणु बम गिराने जैसे होगा।

यह भी पढ़ें : ITV Network की ऐतिहासिक सीरीज मुख्यमंत्री मंच लॉन्च

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?
Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox