होम / जानें शेयर मार्कीट में आज इतनी गिरावट

जानें शेयर मार्कीट में आज इतनी गिरावट

• LAST UPDATED : May 6, 2022

जानें शेयर मार्कीट में आज इतनी गिरावट

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
शेयर मार्कीट न्यूज: ग्लोबल मार्कीट में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर देखने को मिला है। आज सप्ताह के अंतिम दिन यानी पांचवें कारोबारी दिन भी शेयर मार्कीट में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 866 लुढ़ककर 54,835 पर, जबकि निफ्टी 271 अंकों की गिरावट के साथ 16,411 पर बंद हुआ। मेटल, कळ, रियल्टी और प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 6 में बढ़त और 24 में गिरावट रही।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट

BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप में 500 अंक से अधिक की गिरावट है। मिड कैप में इमामा लिमिटेड, अडाणी पावर, टाटा कम्यूनिकेशन और इंडियन होटल में बढ़त है। ABB, रुचि सोया, इंडुरेंस, गुजरात गैस, अशोक लेलैंड, BHEL और आॅयल, बैंक इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल, बॉयोकॉन, एक्साइड इंडिया, यूनियन बैंक, इंडिया होटल, नौकरी और टाटा कंज्यूमर में गिरावट है। स्मॉल कैप में हिंदुस्तान फूड, आंध्र पेपर, प्रोजोन इन टु प्रॉपर्टी, वेस्ट कोट पेपर मील, ब्लू डार्ट, होंडा पावर और PNB गिल्ट में तेजी है।

निफ्टी के इंडेक्स भी देखें

निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट IT इंडेक्स में है। वहीं गिरावट वाले सेक्टर में बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, रियल्टी और मेटल हैं। ऑटो, मीडिया, फार्मा और PSU बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। एफएमसीजी में भी मामूली गिरावट है।

एक नजर इधर

चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मामूली बढ़ौत्तरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 33 अंक उछलकर 55,702 पर जबकि निफ्टी करीब 5 अंक उछला और 16,682 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त रही। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 में गिरावट और 14 में बढ़त रही।

यह भी पढ़ें : ITV Network की ऐतिहासिक सीरीज मुख्यमंत्री मंच लॉन्च

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox