होम / GT के खिलाफ MI ने 5 रनों से जीता मुकाबला, IPL 2022 में MI की दूसरे जीत

GT के खिलाफ MI ने 5 रनों से जीता मुकाबला, IPL 2022 में MI की दूसरे जीत

• LAST UPDATED : May 7, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 : आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में कल यानी शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बीच 51वां मुकाबला में खेला गया था। आईपीएल के सीजन में दोनों टीमे पहली बार आमने-सामने खेल है। आइपीएल के 15वें सीजन में गुजरात टाइटंस और लखनऊ की टीम पहली बार हिस्सा बनी है। इससे पहले आईपीएल में केवल 8 टीमे ही हिस्सा बनती थी। इस साल कुल 10 टिमें आईपीएल का हिस्सा बनी हुई है।

IPL 2022

गुजरात (GT) टीम ने आईपीएल सीजन में पहली बार खेलते हुए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात अब तक 10 मैच खेल चुकी है जिसमें से 8 में जीत हासिल कर अंक तालिका में प्रथम स्थान पर है। वहीं 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन बहुत ही खराब रहा है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम 9 मुकाबलों में से सिर्फ 1 ही मैच जीत दर्ज कर पाई थी। मुंबई के लिए यह सीजन एक बुरे सपने से कम नहीं है। लेकिन आईपीएल के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 रनों से मैच जीतकर दूसरी जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें : SRH टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने किया बड़ा रिकार्ड अपने नाम

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया निर्णय

IPL 2022

इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई। रोहित ने इस मैच में फॉर्म में वापसी करते हुए 43 रनों की आतिशी पारी खेली। हालांकि रोहित इस मैच में भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए। इनके अलावा ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

IPL 2022

हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई और मुंबई की टीम लगातार अपने विकेट गवाती रही। लेकिन अंत में टिम डेविड ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर मुंबई का स्कोर 177 रनों तक पहुंचा दिया। टिम डेविड ने 21 गेंदों में 44 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। जिसमें डेविड के बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले।

मुंबई इंडियंस की सीजन में दूसरी जीत

IPL 2022

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने सधी हुई शुरूआत की। गुजरात के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धीमी शुरूआत की। लेकिन पहले 6 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स खेलने शुरू किये। शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने पहले विकेट के लिए 12 ओवरों में 106 रनों की शतकीय साझेदारी की। गुजरात की जीत की नीवं रख दी। लेकिन गुजरात के आने वाले बल्लेबाज इस शानदार शुरूआत का फायदा नहीं उठा पाए। अंत तक आते-आते गुजरात का आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन की जरूरत थी और उनके हाथ में 6 विकेट बाकी थे।

लेकिन गुजरात की टीम उस ओवर में महज 3 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 5 रन से जीत लिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से आखिरी ओवर डेनियल सैम्स ने किया था।

GT के खिलाफ सैम्स का आखरी ओवर

IPL 2022

पहली गेंद 1 रन, दूसरी गेंद 0, तीसरी गेंद 1रन + विकेट, चौथी गेंद 1 रन, पांचवी गेंद 0 रन, छटी गेंद 0 रन देकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है ।

(IPL 2022)

यह भी पढ़ें : IPL 2022 53th मैच में आज शाम 7.30 बजे होंगी LSG vs KKR होंगी आमने सामने

Connect With Us : Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox