होम / सपना चौधरी के इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई खूब धूम

सपना चौधरी के इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई खूब धूम

• LAST UPDATED : May 14, 2022

इंडिया न्यूज़, Sapna Choudhary News : हरियाणा की देसी क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी हमेशा से ही अपने डांस, वीडियोस और फोटोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो आए दिन अपने फोटोज और वीडियोस अपने फैंस के साथ सांझा करती रहती हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है।

वहीं अभी हाल ही में उनका एक नया वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमे वो ब्लू कलर का सूट पहन ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। उनके इस डांस परफॉरमेंस को उनके फैंस खूब सराह रहे हैं।

अभी तक इतने हजार आ चुके लाइक

इस वीडियो में उनके फैंस जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 60,000 से ऊपर लाइक्स आ चुके हैं। उनके इस डांस वीडियो पर प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं। कहा जा रहा है ये वीडियो नावाडीह विलेज की है, जहां हाल ही में सपना का स्टेज परफॉर्मन्स दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया। इस वीडियो में सपना चौधरी घूँघट की फटकार सांग पर डांस करती नज़र जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=IamvluGRnFw

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये ये वीडियो दर्शकों तक शेयर की। रोहतक के मध्यवर्गीय परिवार में जन्मी सपना चौधरी आज लाखों के दिलों में घर कर चुकी है।

परिचय की मौहताज नहीं सपना चौधरी

सपना चौधरी ने अपने डांस करियर की शुरुआत हरियाणा में ही एक आर्केस्ट्रा टीम से की थी। उन्होंने रागिनी कलाकारों के साथ काम कर नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ीं। आज वह अपने डांस के जरिए लाखों रुपए कमाती हैं। दर्शक भी उनके लाइव शो को लेकर हमेशा काफी उत्सक नजर आते हैं। सपना शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। उसने भांगओवर और वीरे की वेडिंग व नानू की जानू जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किया है।

ये भी पढ़े : ईशा अंबानी ने किया अपने और शाहरुख़ खान के रिश्ते का खुलासा,सभी जान कर दंग रह गए

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags: