होम / सिरसा में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर पुलिस थाने पहुंचा रिटायर्ड फौजी

सिरसा में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर पुलिस थाने पहुंचा रिटायर्ड फौजी

• LAST UPDATED : May 17, 2022

इंडिया न्यूज, Sirsa: गांव बड़ागुढ़ा में मंगलवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद फौजी खुद ही पुलिस थाने में चला गया और कहा कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। शुरू में तो पुलिस कर्मियों को ऐसा लगा कि उक्त व्यक्ति ने नशा कर रखा है,लेकिन फौजी ने जब कहा कि उसके घर जाकर देख लो पत्नी की लाश यहां पड़ी है तो पुलिस उसकी बात को गंभीरता से लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ महिला का शव देखा। इसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

अलसुबह सिर में मारी कुल्हाड़ी

जानकारी के अनुसार गांव बड़ागुढ़ा निवासी 55 वर्षीय गुरमेल सिंह की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। गुरमेल सिंह ने लवप्रीत नामक महिला से दूसरी शादी की। जिससे उसका एक बच्चा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरमेल  सिंह को कुछ समय से शक था कि उसकी पत्नी के दूसरे शख्स से संबंध हैं। इसी कारण उसका अपनी पत्नी से झगड़ा रहने लगा। आज सुबह करीब पांच बजे गुरमेल सिंह ने कुल्हाड़ी से पत्नी लवप्रीत पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद  गुरमेल सिंह  सीधा पुलिस थाने गया और पुलिस कर्मियों से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। शुरू में तो पुलिस कर्मियों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। गुरमेल सिंह ने जोर देकर कहा तो पुलिस कर्मचारी उसके घर पहुंचे। यहां पर उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : एलआईसी का शेयर इतने रुपए पर हुआ लिस्ट, जानिए

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox