होम / IPL 2022 सीजन में पूरे हुए 1,000 छक्के, सबसे ज्यादा छक्के जड़कर बटलर पहले स्थान पर

IPL 2022 सीजन में पूरे हुए 1,000 छक्के, सबसे ज्यादा छक्के जड़कर बटलर पहले स्थान पर

• LAST UPDATED : May 24, 2022

इंडिया न्यूज,Sports News :आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले से लीग स्टेज का अंत हुआ। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 5 विकटों से हार का सामना करना पड़ा है।

हैदराबाद और पंजाब के बीच मैच के दौरान कुल 15 छक्के लगने के बाद आईपीएल के इस सीजन में 1,000 छक्कों का आंकड़ा पार हुआ। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक सीजन में 1,000 छक्के लगे हैं। इससे पहले 2018 आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड बना था।

IPL 2018 में लगे थे 872 छक्के

इस सीजन से पहले 2018 में सबसे अधिक छक्के लगने का रिकार्डÞ बना था। इस सीजन में कुल 872 छक्के लगे थे। वहीं, 2019 में 784 और 2020 में 734 छक्के लगने का रिकॉर्ड बना था।

 जोस टबलर छक्के लगाने के मामले में प्रथम स्थान पर

आईपीएल 2022 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड राजस्थान टीम में खेल रहे जोस बटलर के नाम है। इस सीजन में बटलर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। बटलर ने इस सीजन में 14 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 37 छक्के लगाए है।

आईपीएल 2022 सीजन के हर मैच में औसतन 14 से ज्यादा छक्के लगे हैं। अगर आगे होने वाले अगले मैचों में टीमों का प्रदर्शन ऐसे ही शानदार रहा तो छक्कों की संख्या इस बार 1,050 के पार भी जा सकती है।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में सबसे प्रथम स्थान पर जोस बटलर है इन्होनें इस सीजन में 37 छक्कें लगाकर पहले स्थान पर नाम दर्ज है। वहीं दूसरे स्थान पर लियाम लिविंगस्टोन 34, आंद्र रसेल 32, लखनऊ टीम के कप्तान 25, रॉवमेन पॉवेल 22 इन सभी खिलाड़ियों का नाम टॉप 5 में शामिल है।

ये भी पढ़ें : Women T20 Challenge के पहले मुकाबले में सुपरनोवास के खिलाफ ट्रेलब्लेजर्स की 49 रनों से हार

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox