होम / भारतीय शेयर मार्कीट आज इतने अंक लुढ़की

भारतीय शेयर मार्कीट आज इतने अंक लुढ़की

• LAST UPDATED : May 24, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi: भारतीय शेयर मार्कीट के कारोबार के दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 236 अंक लुढ़ककर 54,052 पर और निफ्टी 89 अंक गिरकर 16,125.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 10 में तेजी और 20 में गिरावट रही। डॉ. रेड्डीज लैब्स, महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया और निफ्टी पर टॉप पर रहे, जबकि डिविस लैब्स, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में गिरावट रही। मिडकैप 89.77 की बढ़त के साथ 22,259.55 पर बंद हुआ।

जानें सुबह इतनी थी मार्कीट

बता दें कि सुबह सेंसेक्स 18 अंक की बढ़ौत्तरी के साथ 54,307.56 पर खुला था और निफ्टी 26 अंक ऊपर 16241 पर खुला था। तब लगभग 1079 शेयर में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट रही और 91 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी के इन इंडेक्स में बढ़त

निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 4 में बढ़त और 7 में गिरावट है। 1% से ज्यादा गिरावट वाले इंडेक्स में एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, मीडिया और रियल्टी रहे। वहीं मीडिया में सबसे ज्यादा 2.57% की गिरावट रही। सबसे कम गिरावट पीएसयू बैंक में रही, जबकि आटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त रही।

यह भी पढ़ें : अस्थियां विसर्जन कर हरिद्वार से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की हादसे में मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox