होम / जानिए भारतीय शेयर मार्कीट का कारोबार

जानिए भारतीय शेयर मार्कीट का कारोबार

• LAST UPDATED : May 25, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi: बुधवार को शेयर मार्कीट के तीसरे दिन सुबह 11.55 बजे सेंसेक्स 157 अंक गिरकर 53,895 पर और निफ्टी 54 अंक गिरकर 16,071 पर कारोबार कर रहा था। मालूम रहे कि सुबह ग्लोबल मार्कीट के मिले-जुले संकेतों के बीच इंडियन शेयर बाजार का निफ्टी 16,200 की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 287 अंक ऊपर 54340.46 पर और निफ्टी 88 अंकऊपर 16213.90 पर रहा। वहीं यह भी बता दें कि अभी सेंसेक्स के 30 शेयर में से 24 में बढ़त और 6 में गिरावट है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मामूली गिरावट

वहीं BSE के मिडकैप में 10 में बढ़त और 20 में गिरावट चल रही है वहीं इसके के स्मॉलकैप में 20 में बढ़त और 10 में गिरावट चल रही है।

प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में बढ़त

इधर निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स के 11 इंडेक्स में से 3 में बढ़ौत्तरी और 8 में गिरावट चल रही है। 1% से ज्यादा बढ़त वाले इंडेक्स में फाइनेंशियल सर्विस व प्राइवेट बैंक शामिल हैं। वहीं बैंक, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी में मामूली बढ़त है, जबकि मीडिया, आटो और आईटी में गिरावट है।

यह भी पढ़ें: भारत में आज इतने कोरोना केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox