होम / शेयर मार्कीट लाल रंग के निशान पर बंद

शेयर मार्कीट लाल रंग के निशान पर बंद

• LAST UPDATED : May 25, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi:
उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार के बीच बेंचमार्क इंडेक्स में शाम को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 303 अंक नीचे 53,749 पर और निफ्टी 99 अंक नीचे 16,025 पर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स, डिविस लैब्स, एशियन पेंट्स, UPL और TCS निफ्टी पर टॉप पर रहे, जबकि बढ़त वाले स्टॉक्स में, HDFC, HDFC लाइफ, NTPC, SBI लाइफ इंश्योरेंस, HDFC और भारती एयरटेल शामिल रहे। बैंक को छोड़कर, सभी सेक्टोरल इंडेक्स जैसे आयल और गैस, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गूड्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 24 में बढ़त और 6 में गिरावट रही। बता दें कि सुबह सेंसेक्स 287 अंक ऊपर 54,340 पर और निफ्टी 88 अंक बढ़कर 16,213.90 पर रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मामूली गिरावट

बीएसई का मिडकैप 430 अंकों की गिरावट के साथ 21,829.06 पर बंद हुआ। मिडकैप में 10 में बढ़त और 20 में गिरावट देखी गई है, वहीं स्मॉलकैप 760 अंक गिरकर 25,123.30 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप में 20 में बढ़त और 10 में गिरावट है।

निफ्टी के इंडेक्स

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स के 3 इंडेक्स में बढ़त और 8 में गिरावट आई है। मामूली बढ़त वाले इंडेक्स में बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक शामिल रहे। आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं फार्मा, मेटल और आटो में मामूली गिरावट है।

यह भी पढ़ें: आखिर कौनसे कारण रहे कि पहले युवक ने दादी को और फिर स्कूल के बच्चों को शूट कर दिया

यह भी पढ़ें: भारत में आज इतने कोरोना केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT