होम / अब बदलेगा हरियाणा रैली में आज अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में भरेंगे हुंकार

अब बदलेगा हरियाणा रैली में आज अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में भरेंगे हुंकार

• LAST UPDATED : May 29, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब हरियाणा में प्रवेश बनाने की तैयारी में लगे हैं। आज आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र में रैली है और केजरीवाल स्वयं यहां पहुंचकर रैली को संबोधित करेंगे। खुद के लिए जनता से वह एक मौका मांगेंगे। हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का कहना है की आम आदमी पार्टी की रैली के लिए लोगों में उत्साह है।

हरियाणा विकास का मॉडल बताएंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम केजरीवाल रैली में हरियाणा के विकास का अपना मॉडल बताने आ रहे हैं। इन्होने इस रैली को नाम ही अब बदलेगा हरियाणा दिया है। इस रैली के जरिये वह आम आदमी पार्टी और खुद के लिए भी प्रदेश की जनता से एक मौका मांगेंगे।

हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की रैली को विफल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने रविवार को ही अपने कार्यक्रम रखे हैं। इन दोनों दलों की रैलियों के बावजूद भी आप की रैली में अधिक भीड़ जुटेगी। अनुमान लगाए जा रहा हैं कि रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हो सकते हैं।

आयोजकों का कहना है कि रैली वाले स्थान पर तीन मंच लगाए गए हैं। इन पर वीआईपी के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता रैली की तैयारियों का बारीकी से जायजा ले रहे हैं। रैली में आने वाली जनता की सुविधा के लिए पंडाल में बिजली-पानी का विशेष प्रबंध किया गया है।

यह भी पढ़ें : जानिए ओमप्रकाश चौटाला का राजनीतिक सफर, कैसे फिर पहुंचे जेल

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox