होम / आईफा अवॉर्ड 2022 : दुबई के अबूधाबी में आयोजित होगा समारोह

आईफा अवॉर्ड 2022 : दुबई के अबूधाबी में आयोजित होगा समारोह

• LAST UPDATED : May 29, 2022

इंडिया न्यूज़, IIFA 2022: बॉलीवुड का सबसे मजेदार सेलिब्रेशन वापस आ गया है। IIFA 2022 जल्द ही लाइव होने वाला है और आपकी स्क्रीन पर आने वाला है। अबू धाबी 3 जून और 4 जून को मस्ती से भरे समारोहों की मेजबानी कर रहा है। 22वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी अवॉर्ड समारोह का तीन दिवसीय इवेंट इस साल दुबई में होस्ट किया जाएगा। बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स 2022 का तीन दिवसीय यह पुरस्कार समारोह 2 जून से 4 जून के बीच आयोजित होगा।

आईफा अवॉर्ड्स का यह 22वां संस्करण होगा

आईफा अवॉर्ड्स का यह 22वां संस्करण होगा, लेकिन सेरेमनी 21वीं बार हो रही है। इससे पहले साल 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के चलते यह समारोह रद्द कर दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले मार्च में आईफा अवॉर्ड समारोह होना था।

कोरोना को लेकर एहतियात बरतते हुए तारीखों को आगे बढ़ाया गया

लेकिन कोरोना को लेकर एहतियात बरतते हुए तारीखों को आगे बढ़ाया गया था। फिर अवॉर्ड्स समारोह 20 और 21 मई को होना था। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद यह पोस्टपोन किया गया था।

इवेंट को लेकर तैयारियां चल रही

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव का 22वां संस्करण अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार दुनिया को सिनेमाई उत्कृष्टता दिखाने के लिए एकजुट करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और समारोह यस द्वीप, अबू धाबी में किया जाएगा। आपको बता दें कि इस समय इवेंट को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

इवेंट के लिए आयोजन स्थल की क्षमता 18,000

ताजा जानकारी के अनुसार एतिहाद एरिना यस द्वीप के यस बे वाटरफ्रंट जिले में स्थित अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में एक इनडोर क्षेत्र है। इसे एचओके द्वारा डिजाइन किया गया हैं। वहीं आईफा अवॉर्ड्स 2022 जैसे बड़े इवेंट के लिए आयोजन स्थल की क्षमता 18,000 है। वहीं यह इवेंट फ्लैश एंटरटेनमेंट द्वारा संचालित है। आईफा अवॉर्ड में कोरोना की गाइडलाइन्स का भी ध्यान रखा जाएगा।

बॉलीवुड के लिए आईफा एक बड़ा अवॉर्ड समारोह

बता दें बॉलीवुड के लिए आईफा एक बड़ा अवॉर्ड समारोह होता है। जहां सभी फेमस सेलेब्स अपनी स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हैं। वहीं इस बार भी इवेंट में सलमान खान, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही सहित दूसरे एक्टर्स परफॉर्म करने वाले हैं।

ये भी पढ़े : हाई स्लिट ड्रेस में जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox