होम / जजपा का निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को समर्थन

जजपा का निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को समर्थन

• LAST UPDATED : May 31, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Big News: शहरी निकाय के चुनाव में भाजपा ने जजपा को झटका देते हुए कहा था कि यह चुनाव वह अकेले लड़ेगी। लेकिन अब जननायक जनता पार्टी यानि जजपा ने भी भाजपा को जवाब देते हुए नई घोषणा कर दी है। बता दें कि सिरसा में प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा को छोड़ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव में कार्तिकेय शर्मा की एंट्री से रोचक हुआ मुकाबला

पहले की तरह चलती रहेगी गठबंधन सरकार

जानकारी के अनुसार जजपा ने निकाय चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों को अब पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। अजय ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जजपा विधायक निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में मतदान करेंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रदेश में जजपा-भाजपा गठबंधन की सरकार पहले की तरह चलती रहेगी।

नगर निकाय चुनाव को लेकर जजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की

  • उचाना नगरपालिका में अनिल शर्मा उम्मीदवार होंगे।
  • घरौंडा नगरपालिका में विनोद पाल को बनाया प्रत्याशी।
  • चीका नगरपालिका में रेखा रानी होंगी प्रत्याशी।
  • शाहाबाद नगरपालिका में गुलशन क्वात्रा चुनावी मैदान में होंगे।
  • जींद नगरपरिषद में रजनी अरोड़ा लड़ेगी चुनाव।
  • बहादुरगढ़ नगरपरिषद में कविता राठी होंगी प्रत्याशी।
  • भिवानी नगरपरिषद में शमां मान होंगे जेजेपी के प्रत्याशी।
  • नारनौल नगरपरिषद में कमलेश सैनी होंगी उम्मीदवार।

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Election: ‘वे हमेशा कांग्रेस को निशाना…’, दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, किस पर साध रहे निशाना
Yamunanagar Rape Case: 7 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में आक्रोशित हुईं महिलाएं, परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
Haryana Election 2024: ‘वह अपना काम…’, उदय भान ने बताया कुमारी सैलजा की नाराजगी का कारण
Haryana Assembly Election: मैं बात करने से ज्यादा काम करने में विश्वास रखता हूं, हरियाना चुनाव के बीच कांग्रेस उम्मीदवार ने किया बड़ा दावा
Haryana Assembly Elections: हरियाणा चुनाव से आज पहले पीपली में किसानों की महापंचायत, समस्याओं को लेकर करेंगे चर्चा
Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई या अब भी बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कर डाली भविष्यवाणी
Haryana Farmers Protest: ‘कांग्रेस सत्ता में आई तो शंभू बॉर्डर…’, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को प्रदर्शन के लिए दिया बढ़ावा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox