होम / यस बे वाटरफ्रंट और रणवीर सिंह की कलरफूल एनिमेटेड पेंटिंग

यस बे वाटरफ्रंट और रणवीर सिंह की कलरफूल एनिमेटेड पेंटिंग

• LAST UPDATED : June 1, 2022

इंडिया न्यूज, IIFA Awards 2022: 

2022 के अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा अवॉर्ड 2022) के उपलक्ष्य में जो यस बे वाटरफ्रंट, यस द्वीप अबू धाबी में 3 और 4 जून को एतिहाद एरिना में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर यस आइलैंड अबू धाबी ने अपने जुड़ाव का जश्न मनाने के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ उनका एक कलरफूल एनिमेटेड पेटिंग के साथ फोटो लगाया है।

संपूर्णता को समेटे हुए है पेंटिंग

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि यह पेंटिंग अपने बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक के साथ आईफा के लिए हर चीज को अपने बीच समेटे हुए है, जो इसे आयोजन से पहले एकदम सही परिदृश्य बना रहा है। यह भी बता दें कि अबू धाबी यस आइलैंड दुनिया के बेहतरीन एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में अपना एक अहम स्थान रखता है।

‘यस है खास’…

यस आइलैंड ने अपनी ओर भारतीय को आकर्षित करने के लिएबॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मदद ली है। ऐसे में अबू धाबी ने भारत के लोगों को टारगेट करते हुए रणवीर सिंह के साथ एक वायरल मार्केटिंग कैंपेन ‘यस है खास’ शुरू किया है। यह चित्र यस द्वीप के रणवीर सिंह के साथ मजबूत रिलेशनशिप को दिखाता है। बता दें कि रणवीर सिंह जोकि यस द्वीप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, साथ ही वे भारत और पूरी दुनिया में विजिटर्स के लिए गंतव्य की अपील को पहचानते हैं।

कब शुरू हुआ था ‘यस है खास’ अभियान

यस आइलैंड ने इस साल की शुरुआत में रणवीर सिंह के साथ अब वायरल यस है खास अभियान शुरू किया। जोकि अब तक सोशल मीडिया पर असाधारण जुड़ाव प्राप्त करते हुए यस आइलैंड के सोशल चैनलों पर 70 मिलियन से अधिक बार देखा गया। साथ ही 2019 में इसने वीडियो लॉन्च के पहले 10 दिन पूरे वर्ष की वेबसाइट ट्रैफिक का 80 प्रतिशत प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : आईफा अवॉर्ड का सभी को बेसब्री से इंतजार, ये सेलेब्स करेंगे दर्शकों का मनोरंजन

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox