होम / भारतीय शेयर मार्कीट में आज इतनी गिरावट

भारतीय शेयर मार्कीट में आज इतनी गिरावट

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi News: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 48 अंक गिरकार 55,769 और निफ्टी 43.70 अंक गिरकर 16,584 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में रिलायंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और विप्रो में तेजी रही। बता दें कि सेंसेक्स के 30 शेयर में से 10 में बढ़त और 20 में गिरावट रही।

बता दें कि सेंसेक्स सुबह 427 अंकों की बढ़त के साथ 56,245 पर और निफ्टी 143 अंकों की बढ़त के साथ 16,771.45 पर खुला। सेंसेक्स ने 56,432.65 का ऊपरी और 55,719.36 का निचला स्तर बनाया।

निफ्टी ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट

11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट और सिर्फ IT में मामूली 0.40% की बढ़त रही। जबकि, 1.82% की सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो इंडेक्स में रही। साथ ही मीडिया, PSU बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक में 1% की गिरावट रही। वहीं FMCG, फार्मा, रियल्टी, बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में मामूली गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की सभी तैयारियां पूरी, 250 करोड़ की आएगी लागत

यह भी पढ़ें: आईफा अवॉर्ड 2022 इवेंट के लिए सितारे लगाएंगे मनोरंजन का तड़का

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox