होम / आईफा अवॉर्ड 2022 इवेंट में सुजल- द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा

आईफा अवॉर्ड 2022 इवेंट में सुजल- द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज, IIFA Awards 2022 : दुबई के अबू धाबी के यस द्वीप में इन दिनों आईफा अवॉर्ड 2022 इवेंट में कई मशहूर हस्तियां मनोरंजन का बड़ा तड़का लगा रही हैं। बता दें कि प्राइम वीडियो ने आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स, अबू धाबी के 22वें संस्करण में अपनी तमिल ओरिजिनल सीरीज, सुजल- द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। वहीं आपको बता दें कि इस शो का प्रीमियर 17 जून को कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में होगा।

सुजल-द वोर्टेक्स सीरीज के कुल 8 एपिसोड

बता दें कि तमिल ओरिजिनल सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स का निर्माण और लेखन मावेरिक जोड़ी, पुष्कर और गायत्री द्वारा किया गया है, जिसका निर्देशन ब्रम्मा और अनुचरण द्वारा किया गया है। सुजल: द वोर्टेक्स वॉलवॉचर फिल्म्स का प्रोडक्शन है। सीरीज के मुख्य कलाकारों में ऐश्वर्या, राजेश कथिर और श्रिया रेड्डी के साथ अनुभवी राधाकृष्णन पार्थिबन शामिल हैं। वहीं इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड है। भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 17 जून से सुजल-द वोर्टेक्स को देख सकेंगे।

सुजल-द वोर्टेक्स क्राइम थ्रिलर पर आधारित

आपको थोड़ी जानकारी दे दें कि सीरीज की कहानी क्राइम थ्रिलर पर आधारित है, जोकि एक लापता लड़की की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, यह लड़की दक्षिण भारत के एक छोटे से शहर के सिस्टम को पूरी तबाह कर देती है। वहीं बता दें कि प्राइम वीडियो द्वारा पहली बार, सुजल-द वोर्टेक्स, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ इतालवी, जर्मन, फ्रेंच, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, कैस्टिलियन स्पेनिश, लैटिन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में रिलीज होगी।

वहीं सीरीज चीनी, चेक, डेनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इंडोनेशियाई, कोरियाई, मलय, नॉर्वेजियन बोकम, रोमानियाई, रूसी, स्वीडिश, थाई, यूक्रेनी और वियतनामी सहित कई विदेशी भाषाओं में सबटाइल के साथ भी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें : IIFA Awards 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे सलमान खान, अनन्या पांडे और वरुण धवन, देखिए तस्वीरें

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के बरसात?
Punjab Haryana High Court: पुलिस के एसपी से लेकर थाना स्टाफ पर कार्रवाई की तलवार, सरकारी वकील से हुआ विवाद
Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम
Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन
Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके से आरोपी हुए फरार
CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में बीजेपी का करेंगे समर्थन
Haryana Election 2024: क्या कुमारी सैलजा BJP में होंगी शामिल? CM सैनी का बड़ा बयान ‘मुख्यमंत्री बनने की मांग की तो…’
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox