होम / IIFA में हनी सिंह का नया अवतार देखने को मिला, परफॉर्मेंस के बीच एआर रहमान के पैर छूते नज़र आये हनी सिंह

IIFA में हनी सिंह का नया अवतार देखने को मिला, परफॉर्मेंस के बीच एआर रहमान के पैर छूते नज़र आये हनी सिंह

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, Bollywood News: इंडियन फेमस रैपर हनी सिंह ने IIFA अवॉर्ड्स में अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत लिया। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी इस परफॉरमेंस में उनका साथ दिया। हनी सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस के बाद जाकर एआर रहमान के पैर छूकर सबका दिल जीत लिया। हनी सिंह काफी देर तक इसी अवस्था में झुके रहे और फिर उठ गए।

परफॉर्मेंस के बीच छुए एआर रहमान के पैर

एआर रहमान ने लगातार हनी सिंह को उठाने की कोशिश की लेकिन वह उठ नहीं रहे थे, बाद में उठ जाने पर जब रहमान ने हनी सिंह से हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथ चूम लिए। हनी सिंह की ये परफॉर्मेंस इसी वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हनी सिंह का लुक भी इंटरनेट खूब वायरल हो रहा है जिसमें हनी सिंह ने गोल्ड लिजार्ड गले में पहनी हुई हैं।

ये भी पढ़े : आईफा 2022 में सामने आई सेलेब्स की तस्वीरें, अबू धाबी में लगी सितारों की भीड़

चर्चा में बनी हुई है हनी सिंह की गोल्डन लिजार्ड

हनी सिंह सुनहरी छिपकली अपने गले में पहन आईफा अवॉर्ड्स में नज़र आये। हनी सिंह का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। हनी सिंह फुल स्लीव टीशर्ट और कूल सनग्लासेस लगा कर आईफा अवॉर्ड्स में नज़र आये। इवेंट में हनी सिंह और सलमान खान की वॉर्म ट्यूनिंग साँझा करते दिखाई दिए।

बीमारी के बाद दिखाई नहीं दिए थे हनी सिंह

आपको बता दें कि हनी सिंह लंबे वक्त तक बॉलीवुड में छाए रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए लेकिन जब उनकी तबीयत बिगड़ गई तो हनी सिंह अचानक कहीं गायब हो गए। उनके गाने रिलीज होने बंद हो गए और उनका म्यूजिक वीडियो भी नहीं आया।

ये भी पढ़े : सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shakti Rani Sharma के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
Anil Vij’s Counter Attack On Congress : मेनिफेस्टो हमने कॉपी नहीं किया, बल्कि कांग्रेस ने हमारा मेनिफेस्टो चोरी किया 
Election Commission Of India ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
Amit Shah In Jagadhri : जहां एक अनार और सौ बीमार हों, वहां चुनाव नहीं जीते जाते, जानिए किस पर कसा अमित शाह ने ये तंज 
Cyber ​​Fraud Gang Busted : फर्जी वेबसाइट पर ऐप डाउनलोड करवा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Amit Shah Became Aggressive On Congress, बोले -राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आ जाए तो भी धारा 370 खत्म नहीं होने देंगे
Congress Candidate Varinder Shah : पानीपत को बनाएंगे मॉडल विधानसभा, देश भर में होगी पानीपत मॉडल की बात
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox