होम / खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021: कबड्डी में हरियाणा की छोरियों का कमाल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021: कबड्डी में हरियाणा की छोरियों का कमाल

• LAST UPDATED : June 6, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Youth Games 2021: हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल खेल परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की पदक तालिका के शुरुआती रूझानों से लगता है कि हरियाणा व महाराष्ट्र के बीच पहले और दूसरे स्थान के लिए होड़ लग गई है। एक के बाद एक दोनों राज्यों के खिलाड़ी पदक तालिका में अपने राज्यों का स्थान ऊपर ले जा रहे हैं। आज कबड्डी मैच में हरियाणा की लड़कियों ने सबसे पहले फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में 50-15 अंकों से हराकर हरियाणा की छोरियों ने कमाल कर दिखाया। दर्शकों ने भी हौसला-अफजाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। दूसरा सेमीफाइनल महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच होगा। इसी प्रकार, लड़कों के कबड्डी मैच में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 41 के मुकाबले 37 अंकों से हराया।

वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले आरंभ

लड़कों का वॉलीबॉल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज राजस्थान व हरियाणा और दूसरा तमिलनाडु व गुजरात के बीच होगा, जबकि लड़कियों के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा व गुजरात की टक्कर होगी।

कुश्ती के मुकाबलों में हरियाणा की फिर शानदार शुरुआत

61 किलो भार वर्ग में हरियाणा की सविता ने उत्तराखंड की वंशिका गोसाई को 10-0 से हराया। मध्य प्रदेश की रेखा जाट ने गुजरात की मीनाबेन पटेल को 10-2 से हराया, जबकि दिल्ली की निकिता ने हिमाचल प्रदेश की खुशी ठाकुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का दूसरा दिन: हरियाणा को कुश्ती में मिले 5 स्वर्ण सहित 11 पदक

शैटलर उन्नति हुड्डा फिर एक बार चर्चा में

वहीं बैडमिंटन के एकल मुकाबले में थॉमस कप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने अपना पहला मुकाबला जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि थॉमस कप जीतने के बाद भारतीय टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास बातचीत में उनसे पूछा था कि आप टीम में सबसे कम आयु की खिलाड़ी थी, किस प्रकार आप ने बड़ी आयु के खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाया। हरियाणा में ऐसा क्या है कि यहां के खिलाड़ी बड़े से बड़ा मेडल लेकर आते हैं तो उन्नति हुड्डा का जवाब था सर, एक तो दूध-दही का खाना और दूसरा आप मेडल जीतकर लाने वाले व मेडल न लाने वाले खिलाड़ियों में फर्क नहीं करते।

थांग ता खेल में हरियाणा को मिला कांस्य 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में आज हरियाणा की थांग ता खेल में खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। थांग ता की प्रतियोगिता में अंडर 18 के गर्ल्स वर्ग में हरियाणा की प्रीति ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस वर्ग में मणिपुर की कोंजेंगबम थाजा चानू ने गोल्ड लिया, जबकि जम्मू एवं कश्मीर की सायरा जहूर ने सिल्वर पदक प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:  हरियाणा के पंचकूला से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की गृह मंत्री अमित शाह ने की शुरुआत

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox