होम / 10 गोल्ड मेडलों के साथ मेडल तालिका में हरियाणा पहले नंबर पर

10 गोल्ड मेडलों के साथ मेडल तालिका में हरियाणा पहले नंबर पर

• LAST UPDATED : June 6, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में 5 देसी खेलों के साथ 25 खेल प्रतियोगिताओं में 1866 मेडल दांव पर हैं। हर राज्य के खिलाड़ी की नजर किसी न किसी पदक पर है। ताऊ देवी लाल स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आधुनिक अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप बनाये गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में हर खिलाड़ी अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। महाराष्ट्र भी 9 गोल्ड सहित 21 पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कुल 1866 पदकों में 545-545 गोल्ड व सिल्वर तथा 776 कांस्य पदक शामिल हैं। यूथ गेम्स में 10 गोल्ड सहित 31 मेडलों के साथ हरियाणा पदक तालिका में नंबर एक पर पहुंच गया है। हरियाणा के खाते में 10 गोल्ड, 8 सिल्वर और 13 कांस्य पदक हैं।

बजरंग बली की जय उद्घोष के साथ शुरू हुआ मुकाबला

लड़कों के वॉलीबॉल के पहले सेमिफाइनल मुकाबले में हरियाणा व राजस्थान की दोनों टीमों का जोश-उत्साह का शीर्ष वाक्य बजरंग बली की जय था। दोनों टीमों को फाइनल में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। 120 मिनट से अधिक समय तक चला वॉलीबॉल का यह मुकाबला शायद खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का अब तक का सबसे अधिक समय तक चलने वाला एक मैच था।

हरियाणा व राजस्थान दोनों की टीमों में जेबरा-मैन को छोड़कर खिलाड़ियों की औसतन लंबाई 6 फुट से अधिक थी। दोनों ही टीमों के कोचों का लक्ष्य था कि किसी न किसी तरह टीम फाइनल में पहुंच जाए। 4 सैटों के मैच में अंत में बाजी हरियाणा ने मारी। पहला सेट हरियाणा ने 30-28 अंकों से, दूसरा राजस्थान ने 25-23, तीसरा हरियाणा ने 25-18 से व चौथा 25-23 से जीता। इस प्रकार, अब तक के हुए मैचों में हरियाणा 1063.9 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच गया है।
हरियाणा और राजस्थान दोनों के खिलाड़ी अभी हाल ही में ईरान में हुई विश्व वॉलीबॉल चैंपयिनशिप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

भारोतोलन में हरियाणा की लड़कियों का कमाल 

भारोतोलन मुकाबले में आज हरियाणा की लड़कियों ने कमाल करते हुए 55 किलोग्राम भार वर्ग श्रेणी में ऊषा ने 170 किलोग्राम भार उठाकर पहला गोल्ड जीता। इसी वर्ग में अरूणाचल प्रदेश की बोनी मान्ख्या ने 164 किलोग्राम भार के साथ रजत तथा महाराष्ट्र की साक्षी रणमले ने 159 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के अंतर्गत लड़कियों के फुटबॉल के मुकाबलों में आज हरियाणा की टीम ने 3-0 से मिजोरम को हराया। इसी प्रकार, लड़कियों के ही एक अन्य मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडू को 6-0 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा को मिला योगासन में गोल्ड

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का दूसरा दिन: हरियाणा को कुश्ती में मिले 5 स्वर्ण सहित 11 पदक

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पंचकूला से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की गृह मंत्री अमित शाह ने की शुरुआत

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox