होम / पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के अवैध दोहन पर मनोहर लाल सख्त

पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के अवैध दोहन पर मनोहर लाल सख्त

• LAST UPDATED : June 6, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के अवैध दोहन पर भी कड़ी नजर रखी जाए, ताकि पेयजल का उपयोग सिंचाई के लिए न हो। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक को शुद्ध पेयजल देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में पेयजल की मात्रा बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक रेनवैल का जीर्णोद्धार किया जाए तथा रेन वाटर हारवस्टिंग की ओर नई सम्भावनाएं तलाशी जाएं।

100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 6 विभागों के 48 प्रोजेक्ट्स जिनकी लागत 100 करोड़ से अधिक है, उनकी विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक सचिवों को परियोजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं से लाभान्वित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल भूजल मिशन योजना में प्रदेश अग्रणी राज्यों में से एक है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों की सराहना की तथा मिशन को ओर आगे लेकर जाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: 10 गोल्ड मेडलों के साथ मेडल तालिका में हरियाणा पहले नंबर पर

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा को मिला योगासन में गोल्ड

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का दूसरा दिन: हरियाणा को कुश्ती में मिले 5 स्वर्ण सहित 11 पदक

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पंचकूला से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की गृह मंत्री अमित शाह ने की शुरुआत

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox