होम / खेलो इंडिया गेम्स आज के दिन खेले जाने वाले मुकाबले, जानिए

खेलो इंडिया गेम्स आज के दिन खेले जाने वाले मुकाबले, जानिए

• LAST UPDATED : June 7, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: खेलो इंडिया गेम्स का आज तीसरा दिन है। मंगलवार यानी आज के दिन हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुबह एथलेटिक्स मुकाबले हुए है। 1500 मीटर दौड़ में अर्जुन वासकेले विजेता रहे, वहीं 1500 मीटर लड़कियों की रेस में मणिपुर की भूमेश्वरी देवी विजेता रहीं।

आज खेले जाने वाले मुकाबले

आज वॉलीबॉल के लड़को और लड़कियों के फाइनल मुकाबले और कबड्डी में लड़कों और लड़कियों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने है। वहीं फुटबॉल में पुल ए में केरल और पंजाब, पुल बी में कर्नाटक और मेघालय, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

हरियाणा पंचकूला के 14 सेक्टर में वेट लिफ्टिंग में लड़कों के 73 और 81 किलोग्राम, लड़कियों के 64 और 71 किलोग्राम के मुकाबले होंगे। हॉकी में झारखंड और पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश,ओडिशा और दिल्ली के बीच मुकाबले होंगे। वहीं इनके अलावा एथलेटिक्स, रेसलिंग के मुकाबले भी खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा को मिला योगासन में गोल्ड

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox