होम / कबड्डी में हरियाणा को रजत से करना पड़ा संतोष

कबड्डी में हरियाणा को रजत से करना पड़ा संतोष

• LAST UPDATED : June 7, 2022

इंडिया न्यूज, Haryan News: हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के पांचवें दिन आज कबड्डी के रोचक मुकाबले में हरियाणा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए आए थे।

कबड्डी अब भी पूरे देश में एक लोकप्रिय : कंवर पाल

लगभग एक घंटे दर्शक दीर्घा में रहे शिक्षा मंत्री ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दर्शकों की उपस्थिति व खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि कबड्डी अब भी पूरे देश में एक लोकप्रिय खेल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मैच चला कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता था कि कौन सी टीम जीतेगी।

दर्शकों में दिखा भारी उत्साह

जय जवान-जय किसान व नच बलिए पंजाबी गाने के साथ दर्शकों में भारी उत्साह दिखा। खेल की निर्धारित 20-20 मिनट की दो पारियों में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की टीम 34-34 अंकों के साथ बराबर रही। नियमानुसार 5-5 रेड दोनों टीमों को दी गई। इसमें हरियाणा ने 5 अंक हासिल किए व हिमाचल प्रदेश ने छह अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox