होम / तुलसी के साथ लगाएं ये पौधे, माँ लक्ष्मी का बरसेगा आशीर्वाद तरक्की में लग जाएंगे चार चांद

तुलसी के साथ लगाएं ये पौधे, माँ लक्ष्मी का बरसेगा आशीर्वाद तरक्की में लग जाएंगे चार चांद

• LAST UPDATED : June 9, 2022

इंडिया न्यूज़, Ambala : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। यह माना जाता है कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसलिए ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी खुद वास करती है। यह भी माना जाता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसे कई प्रकार की बीमारियां भी दूर होती है। यह भी माना जाता है की इससे घर में पैसे से जुडी समस्याएं भी दूर हो जाती है। अगर तुलसी के पौधों को लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इसके मिलने वाले फल में और अधिक वृद्धि हो सकती है।

तुलसी के साथ लगाए जाते हैं ये पौधे

  • इन खास बातों का रखे ख्याल
  • तुलसी को शुभ माना जाता है।
  • तुलसी के साथ इन पौधों को लगाना होता है शुभकारक।
  • तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। इनकी कृपा से भाग्य का भी साथ मिलता है। धन में भी बरकत होती है। तुलसी के साथ कुछ खास पौधों को लगाने से शुभ फल में और भी अधिक वृद्धि होती है। कई प्रकार की समस्या का भी समाधान मिलता है। जीवन में सकारात्मकता आती है। जिससे जीवन खुशहाल बनता है।

ये भी पढ़े : इन योगासनों से कर सकते है आप अपने गुस्से को कण्ट्रोल, दिमाग भी रहेगा शांत

शमी का पौधा- शास्त्रों के अनुसार शमी का संबंध शनि देव से होता है। और शनि देव की कृपा से नौकरी-व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलता हैं। माना जाता है कि जीवन में तरक्की के लिए शनि देव की कृपा बेहद जरूरी होती है।

धतूरे का पौधा- इस पौधे का संबंध भगवान शिव से होता है। इनकी पूजा के लिए काले धतूरे का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि काले धतूरे में शिवजी का वास होता है। ऐसे में घर में काले धतूरे के पौधे को लगाने की सलाह दी जाती है।

पितृ दोष से मिलती है राहत

माना जाता है शमी और काले धतूरे की पूजा करने से पितृ दोष में राहत मिलती है। रोज सुबह स्नान करने के बाद इन दोनों पौधों में दूध मिला कर जल देने से पितृ दोष की समस्या दूर हो जाती है।

ये भी पढ़े : डबल चिन ने खराब कर दी है चेहरे की सुंदरता, तो रोजाना ट्राई करें ये आसान टिप्स

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox