होम / दुनियां का पहला एकल विवाह : गुजरात में बिना दूल्हे की शादी, मांग भी स्वयं भरी

दुनियां का पहला एकल विवाह : गुजरात में बिना दूल्हे की शादी, मांग भी स्वयं भरी

• LAST UPDATED : June 9, 2022

इंडिया न्यूज, Gujarat News: दूनियां में आपने कई तरह के विवाह के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपसे एक ऐसी लड़की के बारे में बात करने जा रहे हैं, जोकि गुजरात के वडोदरा की रहने वाली है और उसकी आयू 24 वर्ष है। आज उसने खुद के साथ शादी कर ली।

वैसे लड़की ने शादी के लिए 11 जून की तिथि निश्चित की थी, लेकिन विरोध के चलते आज ही शादी कर ली। इस दौरान क्षमा ने हल्दी और मेहंदी की सभी रस्में पूरी की। लड़की ने शीशे के आगे खड़ी होकर स्वयं ही अपनी मांग को भरकर मंगलसूत्र पहना और अकेले फेरे भी लिए। आपको यह भी बता दें कि यह देश की पहली ऐसी शादी है,  जिसमें दूल्हे के बिना शादी हुई। शादी करवाने के लिए जब कोई पंडित तैयार नहीं हुआ तो मोबाइल पर ही मंत्रोच्चार कर शादी की।

क्षमा ने स्वयं ही खरीदा था शादी के लिए लहंगा

भारत में एकल शादी का यह संभवत: यह पहला मामला है। क्षमा के माता-पिता खुले विचारों के हैं और उन्होंने शादी के लिए उसे आशीर्वाद दिया। बता दें कि क्षमा बिंदू की शादी देश में मिसाल बनेगी। क्षमा ने बताया कि शादी के लिए उसने एक महंगा लहंगा खरीद था।

इस दौरान उसने स्वयं से शादी करना स्वयं से बिना शर्त प्यार होने का संदेश दिया है। यह आत्म-स्वीकृति है। आमतौर पर लोग जिससे प्यार करते हैं, उससे ही शादी करते हैं, लेकिन वह खुद से प्यार करती है, इसलिए खुद से ही शादी करने जा रही है। इसे समाज के कुछ लोग अप्रासंगिक मान सकते हैं, लेकिन मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि महिला होना मायने रखता है।

शादी को लेकर कार्ड भी छपवाया था

इतना ही नहीं क्षमा ने शादी को लेकर कार्ड भी छपवाया है। क्षमा बिंदु ने कहा कि उसने स्वयं से शादी करने का फैसला खुद लिया है, उसने कहा कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी, मगर दुल्हन बनने का सपना था, इसलिए खुद से शादी की है। क्षमा ने कहा कि वह सोलो या एकल विवाह करने वाली देश की संभवत: पहली लड़की है।

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox