होम / भारतीय शेयर मार्कीट आज इतनी गिरावट पर चल रही

भारतीय शेयर मार्कीट आज इतनी गिरावट पर चल रही

• LAST UPDATED : June 10, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्कीट के आज अंतिम दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 560 अंकों की गिरावट के साथ 54,760 पर खुला और वहीं निफ्टी 184 अंकों की गिरावट के साथ 16,283 पर खुला। सुबहे 11.03 बजे तक सेंसेक्स 702 अंक गिरकर 54,617 पर वहीं निफ्टी 199 अंक गिरकर 16,278 पर कारोबार कर रहा था। HDFC, LT और इंफोसिस पॉवर ग्रिड में 1% की गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 29 में गिरावट और केवल 1 में बढ़त चल रही है। वहीं फिलहाल अभी मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट चल रही है।

यह भी पढ़ें : भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही, नए केस 7584

निफ्टी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट

यह भी बता दें कि निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। सबसे ज्यादा 1.81% की गिरावट IT इंडेक्स में है। इसके बाद बैंक फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और प्राइवेट बैंक में 1 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है। FMCG, आटो, फार्मा, मीडिया, PSU बैंक और रियल्टी में मामूली गिरावट है।

3 दिनों के बाद उभरी थी मार्कीट

बीते दिनों भारतीय शेयर मार्कीट 3 दिनों के बाद थोड़ी उभरी थी। बता दें कि सेंसेक्स और निफ्टी सप्ताह के चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 427 अंक उछला और 55,320.28 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 121 पॉइंट की बढ़त लेकर 16,478.10 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : दुनियां का पहला एकल विवाह : गुजरात में बिना दूल्हे की शादी, मांग भी स्वयं भरी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox