होम / खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021, समापन पर प्रसिद्ध एक्टर आमिर खान होंगे विशेष अतिथि

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021, समापन पर प्रसिद्ध एक्टर आमिर खान होंगे विशेष अतिथि

• LAST UPDATED : June 11, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में 4 जून से शुरू हुए खेलों के सबसे बड़े त्योहार खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 अब समापन की ओर बढ़ रहे हैं। महज 2 दिन बाद हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की धूम थम जाएगी, लेकिन प्रदेशवासियों के साथ-साथ देशभर से आए खिलाड़ी व दर्शक इस आयोजन की मीठी यादें अपनी स्मृति में लिए सालों तक हरियाणा को याद रखेंगे।

13 जून को समापन पर होगा भव्य कार्यक्रम

13 जून, 2022 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और प्रसिद्ध फिल्म एक्टर आमिर खान विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

हरियाणा को पहली बार मिली मेजबानी

हरियाणा का नाम आज खेल क्षेत्र में उस शिखर पर पहुंच चुका है कि अन्य राज्य भी खेल के मामले में हरियाणा का अनुसरण कर रहे हैं। राज्य की इसी खेल भावना, खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की बदौलत ही केंद्र सरकार ने हरियाणा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी करने का अवसर दिया। हरियाणा ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व और खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह के मार्गदर्शन में बड़ी बखूबी से इसे सफलतापूर्वक आयोजित करके यह दिखा दिया है कि अब हरियाणा केवल सबसे ज्यादा पदक लाने वाला राज्य ही नहीं रहा, बल्कि एक सफल मेजबान भी बन गया। इस आयोजन को हरियाणा के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा।

हरियाणा आया खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इतिहास में एथलीटों का सबसे बड़ा दल

वर्ष 2018 में पहली बार खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया। इसके बाद 2019 में इसका नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया। इसी कड़ी में अब हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 का चौथा संस्करण आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि खेलो इंडिया के इतिहास में एथलीटों का सबसे बड़ा दल यानी 8500 खिलाड़ियों का दल हरियाणा आया है, जिससे अपने आप हरियाणा के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, यह अपने आप में राज्य के लिए गर्व की बात है।

पंचकूला ने दिया अंतरराष्ट्रीय स्तर के खलों का अनुभव

पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में 4 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कर कमलों से शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान खिलाड़ियों को न केवल बेहतर अत्याधुनिक खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिला, बल्कि जिस प्रकार से खेलों को पेशेवर तरीके से आयोजित किया गया, वह किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों से कम नहीं है। देश के 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से पंचकूला आए लगभग 8500 खिलाड़ी और स्पोर्टिंग स्टाफ ने भी माना कि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान अनुशासन का पालन व लाइव स्कोर दिखाने की व्यवस्था जिस प्रकार से की गई है, वह बिल्कुल अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करती है। सभी खिलाड़ियों ने हरियाणा सरकार के खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की एक मत से सराहना करते हुए कहा कि पंचकूला में आकर पता लगा कि क्यों हरियाणा को स्पोर्ट्स हब और स्पोर्ट्स पॉवर हाउस कहा जाता है।

पंचकूला की धरती पर टूटे कई नेशनल रिकॉर्ड

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जहां अलग-अलग राज्यों की टीमों ने पदक जीते तो वहीं कई प्रतियोगिताओं में नेशनल रिकॉर्ड भी टूटे। पंचकूला का ताऊ देवीलाल खेल परिसर उन अद्भुत क्षणों का साक्षी बना, जब खिलाड़ियों ने इतना बेहतर प्रदर्शन किया कि दर्शक भी खुद को रोमांचित होने से रोक नहीं पाए।

यह भी पढ़ें : मुगलों के पतन की तरह राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पतन के क्या कारण रहे…

यह भी पढ़ें : हरियाणा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट-2022 : निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा का दंगल जीता

यह भी पढ़ें : हरियाणा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट 2022 : कार्तिकेय शर्मा 2966 वोट हासिल कर जीते

यह भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा और पंवार की जीत हरियाणा की जनता की जीत: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें : कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox