होम / सेंसेक्स 1456 पॉइंट लुढ़ककर 52,846 पर बंद

सेंसेक्स 1456 पॉइंट लुढ़ककर 52,846 पर बंद

• LAST UPDATED : June 13, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्कीट का आज सप्ताह का पहला दिन था, जिसमें सेंसेक्स 1456 पॉइंट गिरावट के साथ 52,846 और निफ्टी 427 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,774 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और आईटी स्टॉक्स में देखी गई। ज्ञात रहे कि सुबह सेंसेक्स 1,119 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,184 पर और निफ्टी 324 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,877.55 पर खुला था। आज सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 29 में गिरावट और 1 में बढ़त रही।

निफ्टी के सभी इंडेक्स गिरावट में

बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच हर सेक्टर गिरावट में बंद हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट 4.12 प्रतिशत की निफ्टी आईटी में आई है, जबकि मेटल इंडेक्स 3.94% गिरकर 5000 पर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, पीएसयू बैंक, फाइनेंस आदि इंडेक्स में भी 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

बीते दिन का कारोबार

वहीं यह भी बता दें कि सेंसेक्स और निफ्टी 10 जून को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 1016.84 अंक लुढ़कर 54,303 पर और निफ्टी 276 अंकों की गिरावट के साथ 16,201 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो, कोटक बैंक और एचडीएफसी में 2 से 4 प्रतिशत की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021: बॉक्सिंग में हरियाणा की छोरियां छोरों से आगे

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox